{"_id":"60f60416e3339b1baf74014f","slug":"first-case-of-double-infection-in-india-a-female-doctor-infected-with-both-corona-alpha-and-delta-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना: भारत में दोहरे संक्रमण का पहला मामला, एक महिला डॉक्टर ‘अल्फा’ और ‘डेल्टा’ दोनों स्वरूपों से संक्रमित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना: भारत में दोहरे संक्रमण का पहला मामला, एक महिला डॉक्टर ‘अल्फा’ और ‘डेल्टा’ दोनों स्वरूपों से संक्रमित
Tue, 20 Jul 2021 04:30 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:30 AM IST
सार
- असम की महिला डॉक्टर में मिला अल्फा और डेल्टा स्वरूप
- डिब्रूगढ़ स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) में परीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया
- पूरी तरह से टीका लगने के बावजूद महिला डॉक्टर दूसरी खुराक के एक महीने बाद कोरोना वायरस के दोनों स्वरूपों से संक्रमित हो गई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम के डिब्रूगढ़ जिले में एक महिला डॉक्टर कोरोना के ‘अल्फा’ और ‘डेल्टा’ दोनों स्वरूपों से संक्रमित पाई गई। विशेषज्ञों के अनुसार यह संभवत: देश में दोहरे संक्रमण का पहला मामला है। डिब्रूगढ़ स्थित क्षेत्रीय चिकित्सा अनुसंधान केंद्र (आरएमआरसी) में परीक्षण के दौरान यह मामला सामने आया।
विज्ञापन
पूरी तरह से टीका लगने के बावजूद महिला डॉक्टर दूसरी खुराक के एक महीने बाद कोरोना वायरस के दोनों स्वरूपों से संक्रमित हो गई। हालांकि उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण थे और बिना अस्पताल में भर्ती हुए वह ठीक भी हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक महिला के पति कोरोना के ‘अल्फा’ स्वरूप से संक्रमित हुए थे।
विज्ञापन
आरएमआरसी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. बीजे बरकटकी ने कहा, दोहरा संक्रमण तब होता है जब दो स्वरूप एक व्यक्ति को एक साथ या बहुत कम समय में संक्रमित करते हैं। यह तब होता है जब कोई व्यक्ति एक स्वरूप से संक्रमित हो जाता है और एंटीबॉडी विकसित होने से पहले या पहले संक्रमण के 2-3 दिनों के भीतर दूसरे स्वरूप से भी संक्रमित हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हालांकि ब्रिटेन, ब्राजील और पुर्तगाल में दोहरे संक्रमण के कुछ मामले सामने आए हैं, लेकिन भारत से ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं आई है। असम में फिलहाल 20,000 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। राज्य में दो सप्ताह से ज्यादा समय से हर दिन 2000 मामले सामने आ रहे हैं।