फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   First Air India special flight from the US brings in 225 Indians from San Francisco to Mumbai says External Affairs Minister Dr S Jaishankar 

एयर इंडिया की विशेष उड़ान से अमेरिका से मुंबई आए 225 भारतीय: विदेश मंत्री

Mon, 11 May 2020 07:42 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 11 May 2020 07:42 AM IST
विज्ञापन
First Air India special flight from the US brings in 225 Indians from San Francisco to Mumbai says External Affairs Minister Dr S Jaishankar 
विदेश मंत्री एस जयशंकर (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दुनियाभर में लगी यात्रा पाबंदियों के कारण अमेरिका से 225 भारतीयों को भारत लाया गया है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि अमेरिका से पहली एयर इंडिया की विशेष उड़ान 225 भारतीयों को सैन फ्रांसिस्को से मुंबई लेकर पहुंची है। मिशन वंदे भारत के तहत विदेश में फंसे भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।

विज्ञापन

 

इससे पहले शनिवार देर रात ब्रिटेन में फंसे 326 भारतीय नागरिकों का पहला समूह लंदन से मुंबई पहुंचा। एयर इंडिया का बोइंग 777 विमान शनिवार को लंदन से रवाना हुआ और 326 भारतीयों को लेकर देर रात करीब डेढ़ बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर उतरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विमान में सवार एक यात्री ने ट्वीट किया कि पहला विमान मुंबई उतरा और क्रू सदस्यों का यात्रियों के साथ बहुत कम संपर्क रहा। सीट पर पहले ही रखे नाश्ते और भोजन के साथ रक्षात्मक किट भी दी गई। अब पृथकवास का वक्त है।

एक अन्य यात्री ने ट्वीट किया कि ब्रिटेन से सुरक्षित मुंबई पहुंच गया। एयर इंडिया, लंदन में भारतीय उच्चायोग, नेशनल इंडियन स्टूडेंट्स एंड एलुमनी यूनियन ब्रिटेन और भारत के विदेश मंत्रालय का बहुत-बहुत शुक्रिया।

हवाईअड्डे के अधिकारियों ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यहां पहुंच रहे जिन यात्रियों में बीमारी के लक्षण होंगे, उन्हें पृथक केंद्र ले जाया जाएगा। बयान में बताया गया है कि मुंबई में रहने वाले उन यात्रियों को होटलों जैसे पृथक केंद्रों में ले जाया जाएगा जिनमें बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जबकि शहर के बाहर के लोगों को उनके जिला मुख्यालयों तक ले जाने की व्यवस्था की जाएगी।

अमेरिका में फंसे 118 लोग हैदराबाद पहुंचे
कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन के कारण अमेरिका में फंसे भारत के 118 लोगों को केंद्र सरकार के ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत सोमवार को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया। हवाई अड्डा सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1617 से इन यात्रियों को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से मुंबई होकर यहां लाया गया ।

उन्होंने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी से भारतीयों का एक और जत्था आज रात यहां आएगा। ये यात्री एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई 1920 से यहां आएंगे जिसके सोमवार रात साढ़े नौ बजे यहां पहुंचने की संभावना है।


सूत्रों ने बताया कि हवाई अड्डे के रास्तों को सैनिटाइज किया गया है और सामाजिक मेल जोल से दूरी बनाए रखने के नियमों के पालन की भी व्यवस्था की गई । उन्होंने बताया कि यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को एक बार में 20 से 25 की संख्या में विमान से बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed