एनकाउंटर में मारा गया LeT का टॉप कमांडर बशीर लश्करी, सिर पर था 10 लाख रुपए का ईनाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों ने शनिवार को पिछले महीने छह पुलिसकर्मियों की नृशंस हत्या में शामिल टॉप लश्कर-ए-तैयबा कमांडर समेत दो आतंकियों को ढेर कर दिया। इन आतंकियों को अनंतनाग जिले के देलगाम गांव एक घंटे की लंबी मुठभेड़ के बाद मार गिराया गया।
सुरक्षा बलों को शनिवार की सुबह खुफिया सूचना मिली कि आतंकवादी ब्रेंटी-बाटपोरा इलाके में छिपे हुए हैं। इसके बाद उन्होंने इसके आधार पर ऑपरेशन शुरू कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा बलों ने देलगाम में लश्कर के टॉप कमांडर बशीर लश्करी और कुछ अन्य आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिलते ही उन्हें घेर लिया।
Bashir Lashkari was involved in martyring of 6 policemen, congratulate police & security forces for carrying out encounter: SP Vaid, DGP J&K pic.twitter.com/BnhJq6KcYM
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) July 1, 2017
सुरक्षा बलों की घेराबंदी शुरू होते ही कुछ आतंकवादी एक घर में घुस गए और उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। लेकिन जवाबी कार्रवाई में लश्करी और उसका साथी आजाद मलिक मारा गया। पिछले महीने 16 तारीख को अनंतनाग के बाहरी इलाके में लश्करी और उसके लोगों ने एसएचओ और उनके साथ के पांच पुलिसकर्मियों को मार डाला था।
J&K: Two LeT terrorists, Bashir Lashkari & Azad Malik, gunned down by security forces during an encounter in Anantnag. pic.twitter.com/CAVhvSD1Jw
— ANI (@ANI_news) July 1, 2017
कश्मीर की पुलिस महानिरीक्षक मुनीर खान ने कहा कि सूचना मिलते ही इलाके में छिपे आतंकवादियों को बाहर निकालने का अभियान छेड़ दिया गया। आतंकवादी कई लोगों को मानव ढाल की तरह इस्तेमाल कर रहे थे। सुरक्षा बलों ने इनमें से 17 को उनके चंगुल से छुड़ा लिया। भारी विस्फोट से आतंकियों के ठिकानों को उड़ा दिया गया। लश्करी और उसका साथी आजाद मलिक इन्हीं इमारतों में छिपे थे। आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ में एक महिला और पुरुष की मौत ही हो गई।