{"_id":"5fa5b9418ebc3e9c0873e757","slug":"firecrackers-ban-in-karnataka-and-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक और चंडीगढ़ में भी दिवाली पर पटाखों पर पाबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक और चंडीगढ़ में भी दिवाली पर पटाखों पर पाबंदी
Sat, 07 Nov 2020 02:29 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 07 Nov 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए दिवाली पर कई राज्यों ने पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी पर पाबंदी लगा दी है। दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बाद अब कर्नाटक और चंडीगढ़ में पटाखों पर पाबंदी का एलान किया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ प्रशासन ने ये फैसला आपदा प्रबंधन कानून के तहत लिया है। इसके साथ ही प्रशासन ने पटाखे बेचने के लिए जारी किए जाने वाले अस्थायी लाइसेंस पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येद्दियुरप्पा ने कहा, दिवाली के मौके पर पटाखों के इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी और राज्य सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा, कोरोना वायरस संक्रमण के चलते पटाखों के इस्तेमाल पर बैन लगाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने लोगों से ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की अपील की है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि हरियाणा सरकार ने भी पटाखों पर पूरी तरह से पाबंदी न लगाकर चीन निर्मित और विदेशी पटाखों के भंडारण, वितरण, बिक्री और उपयोग पर रोक लगाई है।