फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire in Turbhe Bus Depot of Navi Mumbai Daman plastic company News Update in hindi

News Update: नवी मुंबई के तुर्भे बस डिपो में आग, कई बसें लपेट में; दमन की प्लास्टिक कंपनी में भी उठीं लपटें

Wed, 06 Mar 2024 07:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 06 Mar 2024 07:12 AM IST
विज्ञापन
Fire in Turbhe Bus Depot of Navi Mumbai Daman plastic company News Update in hindi
National News - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र में एक बार फिर आगजनी हो गई। अधिकारियों ने बताया कि नवी मुंबई के तुर्भे बस डिपो में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। डिपो की कई बसें आग से घिर गईं थीं। जानकारी मिलते ही दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारी का कहना है कि नुकसान कितने का हुआ है, यह बताना फिलहाल मुश्किल है। जांच की जा रही है, जिसके बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा। वहीं, आग लगने के कारणों की भी तलाश हो रही है। हालांकि, राहत भी बात यह रही कि आगजनी में कोई भी हताहत नहीं हुआ। 

विज्ञापन

दमन की प्लास्टिक कंपनी में लगी आग
केंद्र शासित प्रदेश दमन में भी आगजनी की घटना सामने आई है। यहां मंगलवार देर रात एक प्लास्टिक कंपनी में आग लग गई। मौके पर 6-7 दमकल की गाड़ियां मुस्तैद हैं, जो आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं।

विज्ञापन

 

एमजीएल ने सीएनजी की कीमतें 2.5 रुपये प्रति किलोग्राम घटाईं
महानगर गैस (एमजीएल) ने मंगलवार को सीएनजी की कीमतों में कटौती की है। एमजीएल ने कीमतों में 2.5 रुपये की कटौती की है। कटौती के बाद अब अब सीएनजी की कीमतें घटकर महज 73.50 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। मंगलवार देर शाम कंपनी ने कहा कि गैस इनपुट लागत में गिरवाट के कारण पांच मार्च की आधी रात से कीमतें कम की जा रही है। 



बी आर अंबेडकर पर आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट के लिए व्यक्ति गिरफ्तार
मंबई पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने सोशल मीडिया पर डॉ. अंबेडकर के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखा था। आरोपी सरकारी नौकरी का इच्छुक उम्मीदवार है। आरोपी को पिछले हफ्ते पुणे से गिरफ्तार किया गया था। वह मूल रूप से बीड जिले का रहने वाला है। युवक पुणे में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आरोपी छह मार्च तक पुलिस की हिरासत में है।

नवीन पटनायक ने बीजू जनता दल की संशोधित वेबसाइट लॉन्च की
ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने मंगलवार को बीजद की संशोधित ‘नागरिक-केंद्रित’ वेबसाइट लॉन्च की है। उन्होंने अपने पिता बिजयानंद (बीजू) पटनायक की 108वीं जयंती के अवसर पर लॉन्चिंग की है। वेबसाइट एक नए ओडिशा और एक सशक्त ओडिशा की भावना को दर्शाती है। 

पेटीएम पेमेंट्स बैंक संदिग्ध लेनदेन का पता लगाने में विफल
पेटीएम पेमेंट्स बैंक धनशोधन रोधक कानून (पीएमएलए) के तहत संदिग्ध लेनदेन का पता लगाने व उसकी सूचना देने में विफल रहा। फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (एफआईयू) ने आदेश में कहा, बैंक ने अपनी भुगतान सेवा में उचित जांच प्रक्रिया का पालन नहीं किया। इसलिए, 5.49 करोड़ जुर्माना लगाया गया। एफआईयू ने कहा, बैंक के खिलाफ ये आरोप चार से अधिक बार की जांच के बाद पुष्ट किए गए थे। बैंक को 14 फरवरी, 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी हुआ था। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed