फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire in mathura

आंधी से उड़ी चिंगारी, जो घर आया सामने उसे जलाती चली गई

Tue, 24 May 2016 07:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Tue, 24 May 2016 07:52 AM IST
विज्ञापन
fire in mathura
आग से झुलसे 20 ग्रामीण - फोटो : प्रतिकात्मक तस्वीर

सोमवार शाम आई आंधी के दौरान उड़ी चिंगारी से गांव झपारा में करीब 25 घरों में आग लग गई और इसमें लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग की चपेट में आकर 15 से अधिक पशु मर गए। आग बुझाने के प्रयास में करीब बीस ग्रामीण झुलस गए, जिन्हें मथुरा और भरतपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। आगरा, भरतपुर और मथुरा से पहुंची दमकलों ने आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। आग जंगल में भी फैल गई है।

विज्ञापन


यह भीषण अग्निकांड थाना मगोर्रा के गांव झपारा में सोमवार शाम करीब छह बजे हुआ। क रीब 250 की आबादी वाले इस गांव में अधिकांश पशुपालक रहते हैं। ये पशुओं  खिलाने के लिए शाम को भट्टियों पर दलिया पकाते हैं। आंधी के दौरान इन्हीं भट्टियों से उड़ी चिंगारी से एक छप्पर में आग लग गई और देखते ही देखते आग आसपास के घरों में फैल गई।
विज्ञापन


एक के बाद एक करके करीब 25 घरों को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर मथुरा और भरतपुर से चार-चार व आगरा से दो दमकल, एसडीएम गोवर्धन, एसपी सिटी और आसपास के थानों की पुलिस पहुंच गई। दमकलें गांव में लगी आग बुझाने के प्रयास में जुटी थी, इसी बीच जंगल की ओर भी आग फैल गई। अधिकारियों का कहना हैं कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता घरों में लगी आग बुझाने की है। चार घंटे बाद भी आग पूरी तरह से काबू में नहीं आ पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed