{"_id":"600951288ebc3e2c5359df0a","slug":"fire-in-manjari-plant-of-serum-institute-how-far-the-accident-took-place-from-where-the-covid-vaccine-was-made","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में आग, जानें वैक्सीन बनने वाली जगह से कितनी दूर हुआ हादसा?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीरम इंस्टीट्यूट के मंजरी प्लांट में आग, जानें वैक्सीन बनने वाली जगह से कितनी दूर हुआ हादसा?
Thu, 21 Jan 2021 03:45 PM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: कुमार संभव
Updated Thu, 21 Jan 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
सीरम इंस्टीट्यूट के प्लांट में लगी आग
- फोटो : ANI
दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के पुणे स्थित मंजरी प्लांट में आज (21 जनवरी) आग लग गई। यह सीरम इंस्टीट्यूट की नई इमारत है। इस हादसे में हुए नुकसान की फिलहाल जानकारी नहीं मिली है, लेकिन यह पता चला है कि इस प्लांट में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड नहीं बनाई जा रही थी। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि सीरम इंस्टीट्यूट में जहां कोरोना वैक्सीन बन रही है, उससे यह हादसा कितनी दूरी पर हुआ?
विज्ञापन
विज्ञापन
इस जगह हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, सीरम इंस्टीट्यूट के गेट नंबर एक पर मंजरी प्लांट है, जहां आग लगी। वहीं, गेट नंबर-तीन, चार और पांच पर मौजूद प्लांट में कोविड वैक्सीन का निर्माण व भंडारण आदि किया जाता है। ये तीनों गेट हादसे वाली जगह से एकदम विपरीत दिशा में हैं।
Maharashtra: Fire breaks out at Terminal 1 gate of Serum Institute of India in Pune. More details awaited. pic.twitter.com/RnjnNj37ta
— ANI (@ANI) January 21, 2021
विज्ञापन
हादसे वाली जगह क्या काम होता था?
सूत्रों के मुताबिक, मंजरी प्लांट में इस वक्त बीसीजी वैक्सीन बनाने का काम चल रहा था। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि इमारत में बीसीजी वैक्सीन का ज्यादा भंडारण नहीं था, जिससे बड़ा नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन