{"_id":"5cc2d5d1bdec2214107d2d59","slug":"fire-in-a-four-storey-building-in-kolkata-no-damage","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता में चार मंजिला इमारत में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता में चार मंजिला इमारत में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया
Fri, 26 Apr 2019 03:26 PM IST
आसिम खान
भाषा, कोलकाता
भाषा, कोलकाता
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 26 Apr 2019 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
दक्षिण कोलकाता में चार मंजिला वाणिज्यिक इमारत की ऊपरी मंजिल पर बृहस्तपिवार को भयानक आग लग गई। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर लगी। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि दमकल की 12 गाड़ियों को काम में लगाया गया। इमारत की छत और चौथी मंजिल की दीवार का एक हिस्सा ढह गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि रबिंद्र सदन मेट्रो स्टेशन के समीप वाणिज्यिक इमारत को खाली करा लिया गया और किसी को चोट नहीं आयी हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दमकल के वरिष्ठ कर्मचारी और दमकल सेवा के महानिदेशक जगमोहन समेत पुलिस अधिकारी स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं। घटना के कारण आशुतोष मुखर्जी रोड मुख्य मार्ग और उसके आसपास के इलाकों में व्यस्त समय के दौरान ट्रैफिक जाम हो गया।
विज्ञापन