{"_id":"61c1d9ce40ac884dc95b2674","slug":"fire-broke-out-in-the-indian-oil-corporation-haldia-refinery-in-west-bengal","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: हल्दिया में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में जबरदस्त आग, तीन की मौत, 44 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: हल्दिया में इंडियन ऑयल की रिफाइनरी में जबरदस्त आग, तीन की मौत, 44 घायल
Tue, 21 Dec 2021 08:24 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्दिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्दिया
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Tue, 21 Dec 2021 08:24 PM IST
सार
आईओसी ने अपने बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक यूनिट में हुई। तब वहां शटडाउन से जुड़ा काम जारी था। बयान में कहा गया है कि ईंधन में अचानक आग लगना ही इस घटना की वजह हो सकता है।
विज्ञापन
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की एक रिफाइनरी में आग लग गई।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्बा मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में मंगलवार दोपहर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) की एक रिफाइनरी में आग लग गई। इसमें कम से कम 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 44 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
आईओसी ने अपने बयान में कहा कि यह घटना रिफाइनरी की एक यूनिट में हुई। तब वहां शटडाउन से जुड़ा काम जारी था। बयान में कहा गया है कि ईंधन में अचानक आग लगना ही इस घटना की वजह हो सकती है। इस आग की चपेट में आने से जो लोग झुलसे, उनमें तीन की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से मौत हो गई, जबकि 44 अन्य लोग बुरी तरह घायल हैं।
विज्ञापन
West Bengal | 3 people died, over 30 persons were injured in a fire incident at IOCL refinery in Haldia today. The injured have been shifted to Kolkata: SK Ajgar Ali, Chairman-In-Council, Haldia Municipality pic.twitter.com/W9qge0c0Ub
— ANI (@ANI) December 21, 2021
विज्ञापन
इंडियन ऑयल की तरफ से कहा गया है कि आग को बुझा लिया गया और स्थिति अब नियंत्रण में है। जो 44 लोग घायल हुए थे, उनमें 37 को कोलकाता के अस्पताल भेजा गया है। इनमें से सात की स्थिति नाजुक है।
इस हादसे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में लगी आग की घटना की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। जो भी इस हादसे में घायल हुए हैं, उन्हें कलकत्ता तक ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से लाया जाएगा। सरकार उनके इलाज के लिए सभी जरूरी सहायता प्रदान करेगी।