Big News: बंगाल के दार्जिलिंग जिले के बाजार में लगी आग, छह दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
दार्जिलिंग जिले के एक अधिकारी ने बताया कि सिलीगुड़ी उपमंडल के नक्सलबाड़ी बाजार में आग लग गई है। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बता दें, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
विस्तार
पश्चिम बंगाल के एक बाजार में रविवार तड़के आग लग गई। दार्जिलिंग जिले के एक अधिकारी ने बताया कि सिलीगुड़ी उपमंडल के नक्सलबाड़ी बाजार में आग लग गई है। दमकल की छह गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। बता दें, अभी तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।
#WATCH | West Bengal: Fire broke out in Naxalbari Bazar in the Siliguri sub-division of Darjeeling district. Six fire tenders present at the spot. No casualties have been reported. pic.twitter.com/mgbEwklnpE
— ANI (@ANI) October 15, 2023विज्ञापन
राजकोट में बंगाल के दो कारीगरों की पीट-पीटकर हत्या, 9 गिरफ्तार
गुजरात के राजकोट शहर में चांदी के आभूषण बनाने वाली इकाई एमबीएस ऑर्नामेंट्स में चोरी के शक में बंगाल के दो कारीगरों राहुल शेख और सुमन शेख की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने फैक्टरी के मालिक सागर सावलिया, उसके प्रबंधकों, सुरक्षा गार्डों, दो श्रमिक ठेकेदारों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पीड़ितों पर कारखाने में चांदी की चोरी करने का संदेह था।
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने रविवार को यहां खुदरा कौशल विकास कार्यक्रम शुरू किया, जिसका उद्देश्य प्रशिक्षण प्रदान करना और उपभोक्ता अनुभवों को बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि सुपर-पावर रिटेलर प्रोग्राम खुदरा विक्रेताओं को कौशल (स्किल) प्रदान करने के साथ-साथ उनके विकास का मार्ग प्रशस्त करेगा। यह देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इसके जरिये खुदरा विक्रेताओं को व्यावसायिक रणनीतियों की योजना बनाने और उन्हें लागू करने के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा।
कर्नाटक : आयकर सर्वे में ठेकेदार से और 8 करोड़ रुपये बरामद
आयकर विभाग की कर्नाटक में ठेकेदार, उसके बेटे, एक जिम प्रशिक्षक और एक आर्किटेक्ट समेत कई लोगों के यहां तीसरे दिन भी सर्वे जारी रहा। टीम ने छापे के दौरान 8 करोड़ रुपये और बरामद किए हैं। छापे में अब तक 50 करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की है। आयकर विभाग के एक उच्च अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि दो प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनियों से संबंधित 25 स्थानों पर बृहस्पतिवार से शुरू हुई छापे की कार्रवाई रविवार तक बढ़कर 55 जगहों पर हो गई।
महाराष्ट्र के पुणे में अवैध रूप से रह रहे 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनमें से तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने बताया कि उनके पास जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बनवाए गए पैन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिले हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमें देवाची उरुली इलाके में कुछ बांग्लादेशियों के अवैध रूप से रहने के बारे में सूचना मिली। इसके बाद हमने तलाशी ली। जांच में पता चला कि सभी बिना पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के रहते थे। बांग्लादेश के रहने वाले ये लोग शहर में छोटे-मोटे काम करते हैं।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राज्य विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करने के लिए सोमवार को राजस्थान पहुंचेंगे। इस दौरान वे उदयपुर पहुंचेंगे। जहां वह होटल हॉवर्ड जॉनसन में उदयपुर क्षेत्र के लिए दो सत्रों में बैठकें करेंगे। इन बैठकों में उदयपुर शहर, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे।
इसके बाद शाम चार बजे के आसपास भाजपा अध्यक्ष जोधपुर जाएंगे। जहां उन्हें होटल कस्तूरी ऑर्किड में दो सत्रों में जोधपुर क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठकें करनी हैं। पहले सत्र में जालोर, पाली और सिरोही जिलों के अधिकारी शामिल होंगे। इस दौरान वह नागरिकों की एक सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद, वह जोधपुर शहर के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों के अधिकारियों के साथ-साथ बाड़मेर, बालारोत्रा और जैसलमेर जिलों के अधिकारियों के साथ रणनीति बनाएंगे।
उनका ये दौरा तब हो रहा है जब बीजेपी ने राजस्थान में होने वाले चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. दूसरी सूची पर मंथन चल रहा है।