West Bengal: पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की एक कंपनी में लगी आग, चार दमकलों ने एक घंटे में पाया काबू
सिलीगुड़ी फायर ब्रिगेड के अधिकारी अजीत घोष ने कहा कि बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में कई सारे कैमिकल्स रखे थे। इसी वजह से आग लगी थी। कंपनी के आसपास कई गोदाम और और छोटे-छोटे कारखाने स्थित हैं। इनमें भी आग लगने का खतरा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में एक प्लास्टिक कंपनी में आग लग गई। आग के कारण मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दमकल को बुलाया और करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
यह है पूरा मामला
मामला दार्जिलिंग जिले के सिलीगुड़ी शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके का है। यहां स्थित प्लास्टिक के बोतल बनाने वाली कंपनी में आग लग गई, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने के लिए तैनात की गई थीं। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि गुरुवार शाम करीब चार बजे ईस्टर्न बाइपास के करीब ठाकुरतला इलाके में फैक्ट्री में आग लगी थी। इससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
आग फैलने का था खतरा
सिलीगुड़ी फायर ब्रिगेड के अधिकारी अजीत घोष ने कहा कि बोतल बनाने वाली फैक्ट्री में कई सारे कैमिकल्स रखे थे। इसी वजह से आग लगी थी। कंपनी के आसपास कई गोदाम और और छोटे-छोटे कारखाने स्थित हैं। इनमें भी आग लगने का खतरा था।हालांकि, टीम ने आग पर काबू पा लिया।
#WATCH | West Bengal: A massive fire breaks out in a chemical factory at Siliguri Bholanath para. Six fire tenders present at the spot. Further details awaited pic.twitter.com/CxjiL3gu6i
— ANI (@ANI) April 6, 2023
रेलवे स्टेशन पर भी लगी आग
पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर गुरुवार शाम को भीषण आग लग गई। इस वजह से पूर्वी रेलवे के बजबज-सियालदह खंड पर ट्रेन सेवाओं को निलंबित करना पड़ा। रेलवे अधिकारी ने बताया कि स्टेशन पर शाम साढ़े पांच बजे के करीब आग लगने से प्लेटफॉर्म की कई छोटी-मोटी दुकानें जलकर खाक हो गईं। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा कि कारणों का अभी पता नहीं है कि आग कैसे लगी। 1 घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।