फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fire broke out in a residential tower in Surat 18 persons trapped on its terrace were rescue

गुजरात: सूरत में आवासीय इमारत की तीन मंजिलों में लगी आग, 18 लोगों को बचाया गया

Fri, 11 Apr 2025 12:50 PM IST
राहुल कुमार पीटीआई, सूरत
पीटीआई, सूरत Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

सूरत के वेसु इलाके में इमारत में आग लगने की घटना सामने आई है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फायर टेंडर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। गुजरात के गृह मंत्री हर्ष सांघवी मौके पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
fire broke out in a residential tower in Surat 18 persons trapped on its terrace were rescue
सूरत में लगी आग - फोटो : एएनआई

विस्तार

गुजरात के सूरत में शुक्रवार तड़के सुबह एक बहुमंजिली इमारत में आग लग गई। भीषण आग के चलते कुछ लोग उपरी की मंजिलों पर फंस गए। जिसके बाद दमकल कर्मियों ने छत पर फंसे 18 लोगों को बचाया। 

विज्ञापन


सूरत के मेयर दक्षेश मवानी ने बताया कि आग सुबह करीब 8 बजे शहर के वेसु इलाके में स्थित बहुमंजिला हैप्पी एक्सेलेंसिया इमारत की सातवीं मंजिल पर लगी और जल्द ही इसने दो और ऊपरी मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। अचानक लगी आग से भगदड़ मच गई। आग से बचने के लिए कुछ लोग उपरी मंजिलों की ओर भागे। 
विज्ञापन


मवानी ने बताया, सूरत की दमकल ने निवासियों को इमारत से नीचे उतरने में मदद की। छत पर फंसे अठारह लोगों को भी बचाया गया। आग पर काबू पा लिया गया है। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।  इमारत के सामने रहने वाले गुजरात के गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान की निगरानी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tahawwur Rana: कमर में बेड़ियां.... हाथ और पैर में हथकड़ियां, आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की तस्वीरें आई सामने

आग से बचने के चक्कर में छत पर फंसे
बचाए गए एक निवासी ने बताया कि कई लोग धुएं और लपटों से बचने के लिए छत पर चले गए। घने धुएं के कारण सीढ़ियों से नीचे उतरना असंभव था। इसलिए हम लोग छत पर चले गए।  दमकल कर्मियों ने पहले आग बुझाई और फिर हमारे चेहरे पर गीले तौलिये लपेटकर हमें नीचे उतारा। 



संघवी ने बताया कि जब मेरे घर के पास की इमारत में आग लगी तो मैं उस वक्त अपने बगीचे में जॉगिंग कर रहा था। उन्होंने बताया कि दमकल कर्मियों ने पहले 40 निवासियों को सीढ़ियों से नीचे उतरने में मदद की और फिर बाकी लोगों को छत से बचाया। संघवी ने बताया, इमारत के कई निवासी मुझे जानते हैं। करीब 50 दमकल कर्मी और पांच अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचे। उन्होंने छत पर फंसे 18 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed