फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire broke in kolkata, Several houses gutted after fire broke out in the slum area of Nivedita pally

कोलकाता की झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग, कई घर जलकर राख

Sat, 14 Nov 2020 08:19 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 14 Nov 2020 08:19 PM IST
विज्ञापन
Fire broke in kolkata, Several houses gutted after fire broke out in the slum area of Nivedita pally
कोलकाता के स्लम इलाके में भीषण आग - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में निवेदिता पल्ली, न्यू टाउन के झुग्गी बस्ती में भीषण आग लग गई है। इस आगजनी में कई घर जलकर राख होने की खबर आ रही है। जान-माल के नुकसान की अभी सूचना नहीं है। आग बुझाने के लिए पांच दमकल की गाड़िया घटना स्थल पर पहुंच चुकी है।

विज्ञापन

 


कालीघाट इलाके में लगी आग में चली गई थी वृद्धा की जान
बता दें कि गुरुवार को ही कोलकाता के कालीघाट इलाके के पटुआपाड़ा में तड़के घर में आग लगने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति आंशिक रूप से झुलस गया था, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सुबह के समय कालीघाट के पटुआपाड़ा में एक दो मंजिला मकान से अचानक धुआं निकलने लगा था। थोड़ी ही देर में इसने भीषण आग का रूप धारण कर लिया। घर की दूसरी मंजिल पर एक वृद्ध महिला सहित दो लोग फंस गए थे। 

पूरे इलाके में धुआं छाने के बाद स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को काबू किया। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण राहत कार्य में दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

तोपसिया इलाके में खाक हो गई थीं 20 झुग्गियां
बता दें कि चार दिन पहले बीते मंगलवार को कोलकाता के तोपसिया इलाके में दोपहर के समय में लगी भीषण आग से 20 झुग्गियां खाक हो गई थीं। एक अग्निशमन अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी थी।


उन्होंने बताया था कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे आग लगी थी। कम से कम छह दमकल वाहनों को आग पर काबू करने के लिए भेजा था। अधिकारी ने कहा कि आग की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed