फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in two-storey building in Masjid Bunder area of south Mumbai

Fire in Mumbai: मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में इमारत में लगी आग, कई दुकानें जलकर खाक

Sun, 08 Jan 2023 01:10 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 08 Jan 2023 01:10 AM IST
सार

अधिकारियों ने बताया कि मस्जिद बंदर इलाके में जुमा मस्जिद के पास यह इमारत स्थित है। इमारत में आग लगने की सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। 

विज्ञापन
Fire breaks out in two-storey building in Masjid Bunder area of south Mumbai
Fire in Mumbai - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में शनिवार रात दो मंजिला इमारत में आग लगने से कई दुकानें जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने बताया कि रात 8:15 बजे के आसपास आग लगने की घटना हुई। लगभग तीन घंटे बाद की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह इमारत जुमा मस्जिद के पास अब्दुल रहमान स्ट्रीट और जांजीकर स्ट्रीट के जंक्शन पर स्थित है। इमारत में आग लगने की सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि पहले एक दुकान में आग लगी थी और इसके बाद आसपास की 20 दुकानों में फैल गई। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। मौके पर पर कूलिंग प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


वहीं, इमारत में आग लगने की घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें लोगों को आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी फेंकते हुए देखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed