फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in Chennai hospital in Tamil Nadu over 100 patients evacuated news in Hindi

तमिलनाडु: चेन्नई के सरकारी अस्पताल में लगी आग, तीन घंटे बाद पाया जा सका काबू, 100 मरीज निकाले गए

Wed, 27 Apr 2022 09:27 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 27 Apr 2022 09:27 PM IST
सार

भी तक आग लगने की सही वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि अस्पताल में इलेक्ट्रिसिटी शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़की होगी।

विज्ञापन
Fire breaks out in Chennai hospital in Tamil Nadu over 100 patients evacuated news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में एक सरकारी अस्पताल में बुधवार को आग लग गई। दमकल कर्मियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान अधिकारियों ने लगभग 100 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। यह आग राजीव गांधी सरकारी जनरल अस्पताल की पुरानी सर्जिकल यूनिक में लगी थी। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि डॉक्टरों, अस्पताल कर्मियों, तमिलनाडु फायर एंड रेस्क्यू सर्विस और पुलिस विभाग ने यहां फंसे मरीजों को एक नजदीकी ब्लॉक में पहुंचाया। अभी तक आग लगने की सही वजह पता नहीं चल पाई है, लेकिन माना जा रहा है कि अस्पताल में इलेक्ट्रिसिटी शॉर्ट सर्किट होने की वजह से आग भड़की होगी।
विज्ञापन


तीन ऑक्सीजन सिलिंडरों में हुआ विस्फोट, किसी के हताहत होने की खबर नहीं
आग लगने के बाद तीन ऑक्सीजन सिलिंडरों में विस्फोट हुए जिसके चलते यहां अफरा-तफरी के हालात बन गए। मरीजों को एक सीढ़ी की सहायता से खिड़की के रास्ते बाहर निकाला गया। फायर एंड रेस्क्यू विभाग के अधिकारियों ने मरीजों और यूनिट में फंसे अन्य लोगों को निकालने के लिए स्काई लिफ्ट का उपयोग भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं मरीजों को बचाते स्वास्थ्य कर्मियों के वीडियो
मरीजों को निकालने की कोशिश करते कर्मचारियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। एक वीडियो में दो नर्सों को एक मरीज और एक महिला को लाए जाते हुए देखा जा सकता है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मा सुब्रमण्यन ने कहा कि डॉक्टरों की बुद्धिमानी के चलते बड़ी संख्या में मरीजों की जान बचाई जा सकी।


फायर एंड रेस्क्यू विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हमें सुबह 11 बजे इस घटना की जानकारी मिली थी। तुरंत चार दमकल वाहनों को आग पर काबू पाने के काम में लगा दिया गया था। स्वास्थ्य मंत्री के अलावा स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन, चेन्नई नगर निगम की मेयर आर प्रिया और अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर जायजा लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed