{"_id":"638244e226ca1550b5352002","slug":"fire-breaks-out-at-three-storey-building-in-tirreti-bazaar-area-of-kolkata","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fire in Kolkata: तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीमें","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Fire in Kolkata: तीन मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल टीमें
Sat, 26 Nov 2022 11:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
तीन मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की राजधानी में शनिवार शाम एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के तिरेटी बाजार इलाके में स्थित इमारत में यह आग लगी। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की टीमें सूचना मिलने पर पहुंच गई थीं। हालांकि आग कैसे लगी इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोलकाता के तिरेटी बाजार इलाके में शनिवार शाम को एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग इमारत की चौथी मंजिल पर लगी थी। अधिकारियों ने बताया कि तिरेटी बाजार इलाके में बनी यह रहवासी इमारत काफी पुरानी है। इसमें शाम करीब सात बजकर 50 मिनट पर आग लगी। सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घंटों की मशक्कत के बाद रात करीब 10:30 बजे आग पर काबू पाया गया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस महीने की शुरुआत में कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भी 17 नवंबर और 18 नवंबर की दरम्यानी रात को आग लग गई थी। अधिकारियों ने कहा कि तब मौके पर दमकल की दस गाड़ियां लगाई गई थीं। इसके बाद राज्य मंत्री अरूप बिस्वास ने बताया था कि अस्पताल में आपातकालीन सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई थीं। आग पूरी तरह से नियंत्रण में थी और कोई घायल नहीं हुआ था।