{"_id":"5e0a0b548ebc3e8796393d24","slug":"fire-breaks-out-at-prime-minister-residence-at-7-lok-kalyan-marg","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के परिसर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रधानमंत्री आवास के परिसर में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Mon, 30 Dec 2019 08:20 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 30 Dec 2019 08:20 PM IST
विज्ञापन
पीएम आवास में लगी आग पर काबू पाया गया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास की सुरक्षा में तैनात एसपीजी के रिसेप्शन में सोमवार शाम को आग लग गई। आग लगने से सुरक्षा एजेंसियां व स्थानीय प्रशासन अलर्ट हो गया। शुरुआत में ये बात फैल गई थी कि आग प्रधानमंत्री आवास में लगी है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर स्पष्ट किया कि आग आवास में नहीं, बल्कि एसपीजी के रिसेप्शन में लगी है। चाणक्यपुरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार, पीएम आवास के एसपीजी रिसेप्शन के गेट पर आग लगने की सूचना शाम 7.25 बजे मिली थी। मामला प्रधानमंत्री आवास का था, इसलिए मौके पर दमकल विभाग की 9 गाड़ियां भेजी गई थीं। दिल्ली पुलिस के बड़े अधिकारी समेत स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया था। सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट हो गई थीं। 7 रेसकोर्स स्थित पीएम आवास के मार्गों को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
कुछ ही देर में ये बात फैल गई कि प्रधानमंत्री आवास में आग लग गई है, लेकिन प्रधानमंत्री कार्यालय ने फौरन ट्वीट कर स्पष्ट किया कि आग आवास में नहीं, बल्कि सुरक्षा में तैनात एसपीजी के रिसेप्शन में रखी यूपीएस की बैट्री में लगी है। हालांकि आग पर एसपीजी के जवानों ने काबू पा लिया था। जब पता लगा कि आग रिसेप्शन में लगी है तो सुरक्षा एजेंसियों ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन