फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire breaks out in a plastic factory near Indian Oil Depot in Sipara, Patna, Bihar

Fire: पटना में इंडियन ऑयल के डिपो के पास एक प्लास्टिक फैक्टरी और ठाणे की एक दुकान में लगी आग

Tue, 08 Nov 2022 07:14 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 08 Nov 2022 07:14 AM IST
सार

पटना में इंडियन ऑयल टर्मिनल के प्रभारी अमिताभ ने बताया कि बिहार के सिपारा में इंडियन ऑयल डिपो से 800 मीटर दूर एक प्लास्टिक फैक्टरी में बीती रात आग लग गई। यह रात करीब आठ बजे शुरू हुआ और रात करीब साढ़े दस बजे दमकल विभाग की मदद से इसे बुझा दिया गया।

विज्ञापन
Fire breaks out in a plastic factory near Indian Oil Depot in Sipara, Patna, Bihar
पटना के सिपारा में इंडियन ऑयल के डिपो के पास प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग। - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की राजधानी पटना के सिपारा में इंडियन ऑयल के डिपो से 800 मीटर दूर एक प्लास्टिक फैक्टरी में सोमवार रात आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की कम से कम 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


पटना में इंडियन ऑयल टर्मिनल के प्रभारी अमिताभ ने बताया कि बिहार के सिपारा में इंडियन ऑयल डिपो से 800 मीटर दूर एक प्लास्टिक फैक्टरी में बीती रात आग लग गई। यह रात करीब आठ बजे शुरू हुआ और रात करीब साढ़े दस बजे दमकल विभाग की मदद से इसे बुझा दिया गया। इंडियन ऑयल टर्मिनल पूरी तरह से सुरक्षित है। हालांकि पहले बताया गया था कि यह आग इंडियन ऑयल के डिपो में लगी है। लेकिन इंडियन ऑयल टर्मिनल के प्रभारी अमिताभ ने मंगलवार सुबह बताया कि आग एक प्लास्टिक फैक्टरी में लगी थी।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के ठाणे के दिवा इलाके में रॉयल क्लासिक होटल के बगल में एक पंचर मरम्मत की दुकान में एक कंटेनर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की चार गाडियां मौके पर पहुंचीं। ठाणे नगर निगम ने यह जानकारी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ठाणे नगर निगम ने कहा कि "ठाणे के दिवा इलाके में रॉयल क्लासिक होटल के बगल में एक पंचर मरम्मत की दुकान में एक कंटेनर में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed