{"_id":"5ee245958ebc3e4322363fdd","slug":"fire-breaks-out-at-crawford-market-in-south-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के क्रॉफर्ड बाजार में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई के क्रॉफर्ड बाजार में भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची
Thu, 11 Jun 2020 08:27 PM IST
Rohit Ojha
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के क्रॉफर्ड बाजार में लगी आग
- फोटो : पीटीआई
गुरुवार शाम को दक्षिण मुंबई के क्रॉफर्ड बाजार के कुछ दुकानों में आग लग गई। फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका के एक अधिकारी ने बताया कि फायर ब्रिगेड को शाम 6.15 बजे के आसपास बाजार में आग लगने की सूचना मिली। तीन मिनट के भीतर दमकल कर्मी मौके पर पहुंच गए। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अग्निशमन विभाग ने कहा कि यह लेवल -2 की स्तर की आग है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बताया जा रहा है कि आग बाजार के अंदर के चार स्टॉल्स पर लगी। अधिकारियों ने बताया कि दुकानों में कोई नहीं था, क्योंकि बाजार में रेनोवेशन का काम चल रहा है। लॉकडाउन के कारण यहां में बिलकुल भी भीड़ नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन