{"_id":"61ee6b0aa8a9b97a6e1a8d9a","slug":"fire-breaks-out-at-a-chemical-factory-in-kolhapur-maharashtra-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: कमला बिल्डिंग के बाद केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: कमला बिल्डिंग के बाद केमिकल फैक्टरी में लगी भीषण आग, चार दमकल गाड़ियां मौके पर
Mon, 24 Jan 2022 02:32 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 24 Jan 2022 02:32 PM IST
सार
आग इतनी भीषण है कि चारों ओर से काला धुंआ और आग की लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। आग बुझाने के लिए अब तक दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैंं।
विज्ञापन
केमिकल फैक्टरी में लगी आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र में एक दिन पहले ही आग की एक घटना में सात लोगों की मौत की खबर आई थी कि अब कोल्हापुर की केमिकल फैक्टरी में भी भीषण आग की सूचना है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सोमवार को कोल्हापुर की केमिकल फैक्टरी में आग लग गई। आग इतनी भीषण है कि घटनास्थल से भयानक लपटें और काला धुंआ उठता दिखाई दे रहा है।सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। हालांकि, अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सात लोगों की हुई थी मौत
इससे पहले शनिवार को मुंबई के तारदेव इलाके में 20 मंजिला इमारत में आग लग गई थी। आग 18वीं मंजिल पर लगी थी, जिसे बुझाने के लिए 13 दमकल की गाड़ियों को लगाया गया था। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 23 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। घटना के बाद राज्य सरकार की ओर से चार सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। मुंबई में पिछले तीन महीने में ऊंची इमारतों में आग की यह चौथी घटना थी।
विज्ञापन