फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fire at Vadodara IOCL refinery Death toll rises casualties reason news in hindi

Gujarat: वडोदरा में आईओसीएल रिफाइनरी में विस्फोट के बाद लगी आग में दो लोगों की मौत, घायल का इलाज जारी

Tue, 12 Nov 2024 10:37 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 12 Nov 2024 10:37 AM IST
सार

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) डीजे चावड़ा ने इस घटना पर सोमवार की शाम को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आग आसपास के भंडारण टेंकों तक फैल गई। 

विज्ञापन
Fire at Vadodara IOCL refinery Death toll rises casualties reason news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

गुजरात के वडोदरा में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल) रिफाइनरी के भंडारण टैंक में सोमवार को विस्फोट होने के बाद आग लग गई। पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। आईओसीएल ने ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोपहर के करीब साढ़े तीन बजे भंडारण टैंक में आग लगने की सूचना मिली। एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार दोपहर रिफाइनरी के बेंजीन भंडारण टैंक में विस्फोट के साथ आग लग गई जो बाद में आसपास के दो अन्य टैंकों तक फैल गई।
विज्ञापन


दो लोगों की मौत 
जवाहर नगर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर ए बी मोरी ने बताया कि मंगलवार को आग पर काबू पा लिया गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धीमंत मकवाना और शैलेश मकवाना के तौर पर की गई है। आईओएसएल के एक अधिकारी इस हादसे में घायल भी हुए हैं। उनका प्राइवेट अस्पताल में इलाज जारी है। हालांकि, उनकी स्थिति फिलहाल ठीक है। 
विज्ञापन


आईओएसएल ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, "दोपहर के साढ़े तीन बजे बेंजीन भंडारण टैंक में आग लगी। आग पर काबू पाने के लिए वॉटर स्प्रिंकलर सिस्टम को सक्रिय किया गया। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।" सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) डीजे चावड़ा ने इस घटना पर सोमवार की शाम को मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि आग आसपास के भंडारण टेंकों तक फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस-जिला प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद
इस घटना को लेकर सामने आये वीडियो में रिफाइनरी से घना धुंआ उठता नजर आ रहा है जिसे कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। रिफाइनरी से कई कर्मियों को बाहर निकाला गया। वीडियो में उन्हें आईओसीएल परिसर से बाहर निकलते हुए देखा जा सकता है। इस घटना के बाद पुलिस, जिला प्रशासन के अधिकारी और आईओसीएल के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed