{"_id":"5a3748a44f1c1baf678c23b5","slug":"fire-at-a-shop-on-khairani-road-mumbai-many-peoples-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: भीषण आग से राख हुई दुकान, 12 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई: भीषण आग से राख हुई दुकान, 12 लोगों की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Mon, 18 Dec 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
symbolic picture
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई में सोमवार सुबह खैरानी रोड पर एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह से 12 लोगों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लग सका है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
पढ़ें: हिमाचल-गुजरात के रुझानों से औंधे मुंह गिरा शेयर बाजार, 800 से ज्यादा अंकों की गिरावट दर्ज
विज्ञापन
मुंबई फायर बिग्रेड के मुताबिक आग सुबह 4.17 बजे लगी और आग बुझाने के लिए उनकी टीम सुबह 4.34 बजे पहुंची। जिस दुकान में आग लगी वह ग्राउंड फ्लोर पर थी और उसका एरिया करीब 60x30 फीट था। जिस वक्त दुकान में आग लगी, वहां 10 से 15 लोग काम कर रहे थे। आग बुझाने की कोशिश लगातार जारी है, फायर बिग्रेड की तीन गाड़ियां, 4 जंबो टैंकर और एंबुलेंस को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन
#UPDATE: Death toll in Mumbai's Khairani road fire rises to 12
— ANI (@ANI) December 18, 2017