फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR registered against BJP MLA Ashwath Narayan for his alleged statement about Siddaramaiah

‘टीपू सुल्तान का बेटा सिद्धारमैया’: बयान को लेकर मुश्किल में पड़े कर्नाटक के पूर्व मंत्री, मामला दर्ज

Thu, 25 May 2023 08:54 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 25 May 2023 08:54 AM IST
सार

अश्वथ नारायण ने कहा था कि टीपू का बेटा सिद्धारमैया आएगा... क्या आप टीपू या सावरकर चाहते हैं? हमें टीपू सुल्तान को कहां भेजना चाहिए? उरी गौड़ा और नन्जे गौड़ा ने क्या किया? उसी तरह उन्हें भी बाहर कर दिया जाना चाहिए और भेज दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन
FIR registered against BJP MLA Ashwath Narayan for his alleged statement about Siddaramaiah
सिद्धारमैया पर दिए बयान को लेकर फंसे भाजपा विधायक अश्वथ नारायण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मंत्री और भाजपा विधायक सीएन अश्वथ नारायण सिद्धारमैया को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान को लेकर फंसते नजर आ रहे हैं। उनके खिलाफ मैसूर के देवराज पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, कांग्रेस नेता उनकी गिरफ्तारी की भी मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इस बयान से फंसे पूर्व मंत्री

गौरतलब है, अश्वथ नारायण ने कहा था कि टीपू का बेटा सिद्धारमैया आएगा... क्या आप टीपू या सावरकर चाहते हैं? हमें टीपू सुल्तान को कहां भेजना चाहिए? उरी गौड़ा और नन्जे गौड़ा ने क्या किया? उसी तरह उन्हें भी बाहर कर दिया जाना चाहिए और भेज दिया जाना चाहिए।

विज्ञापन

सफाई देते दिखे नारायण

हालांकि, बाद में अपने बचाव में पूर्व मंत्री अश्वथ नारायण ने कहा था कि उन्होंने सिद्धारमैया की तुलना टीपू सुल्तान से की थी। उन्होंने टीपू सुल्तान के प्रति सिद्धारमैया के प्यार के बारे में बात की है। उनके बारे में अपमानजनक बात नहीं की है। नारायण ने कहा था कि मैंने कांग्रेस पार्टी को हराने का आह्वान किया है। मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। यह एक वैचारिक अंतर है। अगर उन्हें ठेस पहुंची है तो मैं उनसे माफी मांगता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद बंदूक उठा लें: सिद्धारमैया
मंत्री के विवादित बयान पर सिद्धारमैया ने कहा था कि मंत्री को बंदूक खुद उठा लेना चाहिए। सिद्धारमैया ने कहा कि मंत्री अश्वथ नारायण ने लोगों को मैसूर के शासक टीपू सुल्तान की तरह मुझे खत्म करने का आह्वान किया था। मैं उनकी हत्या के आह्वान से हैरान नहीं हूं। हम इनके नेताओं से प्यार, सहानुभूति, और दोस्ती की उम्मीद कैसे कर सकते हैं। वह पार्टी जो महात्मा गांधी की हत्या करने वाले का सम्मान करती है।



सिद्धारमैया ने आगे कहा था कि राज्य के एक मंत्री ने सार्वजनिक रूप से हत्या का आह्वान किया, यह दिखाता है कि सरकार जीवित नहीं, मर चुकी है। उन्होंने मांग की थी कि मंत्री अश्वथ नारायण को तुरंत कैबिनेट से हटा दिया जाना चाहिए। सिद्धारमैया ने कहा कि उन्होंने मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति की तरह बयान दिया। अगर उन्हें बर्खास्त और गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो इसका मतलब है कि भाजपा भी मान रही है कि मंत्री अश्वथ नारायण वास्तव में मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed