{"_id":"5a88fab64f1c1bb5568b466e","slug":"fir-registered-against-bengaluru-district-youth-congress-general-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस महासचिव की सरेआम गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट में शख्स को बुरी तरह पीटा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कांग्रेस महासचिव की सरेआम गुंडागर्दी, रेस्टोरेंट में शख्स को बुरी तरह पीटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Updated Sun, 18 Feb 2018 09:37 AM IST
विज्ञापन
मोहम्मद हैरिस
कर्नाटक के बेंगलुरू जिला युवा कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद हैरिस नालापड सहित 10 लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उनके खिलाफ एफआईआर एक शख्स को बेंगलुरु के यूबी सिटी रेस्टोरेंट में कथित तौर पर सरेआम पीटने की वजह से की गई हैं। उन्होंने बाद में इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे उस शख्स को धमकी भी दी। हरीश शांतिनगर से कांग्रेस विधायक एनए हरीश के बेटे हैं।
विज्ञापन
एक इंटरव्यू के दौरान हैरिस ने बताया था कि उनका बचपन से सपना देश का प्रधानमंत्री बनने का है। हालांकि दुबई में पढ़ने के दौरान मेरा यह सपना थोड़ा डगमगाया था। तब मेरा सपना बिजनेस में जाना था और मैं भारत वापस नहीं आना चाहता था। मगर जल्द ही राजनीति ने मुझे बुला लिया क्योंकि मेरे परिवार में हर कोई राजनीति में है।
विज्ञापन
Karnataka: FIR registered against Bengaluru District Youth Congress General Secretary Mohammed Haris Nalapad & ten others for allegedly beating up a person in a restaurant in Bengaluru's UB City & threatening him at a hospital where he later went for treatment.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) February 18, 2018