फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fir lodged against amu ex student sharjeel usmani for making objectionable tweet

महाराष्ट्र में मामला दर्ज: हिंदू देवता के खिलाफ आपत्तिजनक ट्वीट करने पर शरजील उस्मानी की बढ़ी मुसीबत

Thu, 20 May 2021 11:46 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 20 May 2021 11:46 AM IST
सार

अपने बयानों और सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाला शरजील उस्मानी एक बार फिर चर्चा में है। इस बार उसने हिंदू देवता के खिलाफ मुंह खोला है। उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता है।  

विज्ञापन
Fir lodged against amu ex student sharjeel usmani for making objectionable tweet
शरजील उस्मानी - फोटो : facebook.com/sharjeel.usmani.5

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता शरजील उस्मानी की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र पुलिस ने उस्मानी ओर से कथित आपत्तिजनक ट्वीट करने पर उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि जालना के अम्बेड़ निवासी अंबादास अम्भोरे का आरोप है कि उस्मानी ने ट्विटर पर कुछ पोस्ट किए हैं, जिसमें भगवान राम के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है, जिससे उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर अम्बेड़ पुलिस ने बुधवार रात को उस्मानी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295-ए तथा सूचना प्रौद्योगिकी कानून के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। अम्भोरे हिंदू जागरण मंच से जुड़ा है।
विज्ञापन


पुणे में धर्म विशेष को लेकर की थी टिप्पणी
इसी साल फरवरी में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एल्गार परिषद सम्मेलन में उस्मानी शामिल हुआ था। सम्मेलन में उस्मानी ने एक धर्म विशेष को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे राज्य की सियासत गर्मा गई थी। भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शरजील उस्मानी के खिलाफ राज्य सरकार से कार्रवाई करने की मांग की थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विवि का छात्र रहा है उस्मानी
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ का रहने वाला है। उmके पिता तारिक उस्मानी अलीगढ़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर है। शरजील उस्मानी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता रहा था। इस विश्वविद्यालय से वह ग्रुज्यूएशन कर रहा था, लेकिन 2018 में इसने पढ़ाई छोड़ दी। दिसंबर 2019 में भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी की बाबरी से जुड़ी एक तस्वीर पोस्ट कर उस्मानी चर्चा में आया था। उसके बाद वह देशभर में 2019 में ही सीएए के खिलाफ जारी आंदोलन में शामिल होने लगा। उस्मानी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शनों में शामिल हुआ और सरकार से कानून वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed