फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   FIR filed on crew member of international airlines on fiance complaint in mumbai

मंगेतर की शिकायत पर चालक दल के सदस्य पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज

Mon, 09 Sep 2019 07:59 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 09 Sep 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
FIR filed on crew member of international airlines on fiance complaint in mumbai
प्रतीकात्मक तस्वीर
एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन में काम करने वाले 29 वर्षीय चालक दल के सदस्य के खिलाफ उसकी मंगेतर की शिकायत पर धोखाधड़ी और छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों परिवार की रजामंदी से एक अंतरराष्ट्रीय बैंक में काम करने वाली 24 वर्षीय महिला से आरोपी की सगाई हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक साल से दोनों एक दूसरे को जानते थे।

उपनगर अंबोली में पुलिस को दिये बयान में पीड़िता ने कहा कि उसका मंगेतर एक अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन में चालक दल का सदस्य है। उसने फर्नीचर और कपड़े खरीदने के लिये उसके माता पिता से ढाई लाख रुपये लिये थे।
विज्ञापन


महिला ने अपनी शिकायत में दावा किया कि बाद में उसने उसके परिवार से 25 लाख रुपये और मांगे।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के परिवार ने जब उसकी मांग नहीं मानी तो उसने शादी तोड़ दी।

इस फैसले से गुस्सायी महिला ने रविवार को अंबोली पुलिस में जाकर उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने का अनुरोध किया।

अंबोली पुलिस थाना के वरिष्ठ इंस्पेक्टर दीपक कजावे ने बताया, ‘‘पीड़ित की शिकायत के आधार पर हमने आईपीसी की धाराओं 420 (धोखाधड़ी), 354 (हमला या महिला की गरिमा का हनन करने) और 406 (विश्वासघात) के तहत उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना बाकी है क्योंकि वह दोहा में है, हालांकि आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed