फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gujarat ›   FIR against Gujrat AAP chief for defaming BJP leader Paatil and state minister Sanghavi

Gujarat: भाजपा नेता पाटिल और राज्य मंत्री संघवी को बदनाम करने का आरोप, गुजरात आप प्रमुख के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 03 Sep 2022 05:02 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुजरात Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 03 Sep 2022 05:02 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया के खिलाफ सूरत में मामला दर्ज किया गया है। इटालिया पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल और गृह राज्य मंत्री संघवी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। 
 

विज्ञापन
FIR against Gujrat AAP chief for defaming BJP leader Paatil and state minister Sanghavi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई के प्रमुख गोपाल इटालिया के खिलाफ भाजपा के सीआर पाटिल और राज्य के मंत्री हर्ष संघवी को कथित रूप से बदनाम करने के आरोप में सूरत में मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ता प्रताप छोड़वाड़िया की शिकायत पर उमरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। दर्ज दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, इटालिया पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पाटिल और गृह राज्य मंत्री संघवी के खिलाफ अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक, सोरथिया पर हमला होने के बाद इटालिया ने 31 अगस्त को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें उन्होंने कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी की। वीडियो में इटालिया ने कहा कि भाजपा के 100 'गुंडों' ने सोरथिया पर हमला किया था। 
विज्ञापन


हमले के दौरान उनके सिर में चोटें आई हैं। उपचार के लिए उन्हें सूरत के एक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उमरा थाने के निरीक्षक एएच राजपूत ने बताया कि हमले की जांच की जा रही है। इटालिया ने कथित तौर पर कहा कि भाजपा विधानसभा चुनाव खत्म होने तक कुछ भी कर सकती है। 'चुनाव के बाद आप खून की एक-एक बूंद का बदला लेगी।' प्राथमिकी में कहा गया है कि इटालिया ने राजनीतिक रूप से सम्मानित लोगों को बदनाम किया और सोरथिया पर हमले के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए लोगों को सूरत के कपोदरा पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा होने के लिए उकसाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है घटना
30 अगस्त को आप नेता मनोज सोरथिया पर गुजरात के सूरत में सिमंडा नाका के पास मारपीट की गई थी। हमले के दौरान मनोज सोरथिया के सिर में चोटें आई थी। काफी खून भी निकला था। आप ने घटना पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed