{"_id":"5be0a7b9bdec22077547a635","slug":"fir-against-6-bjp-leaders-including-union-minister-gohain-on-inflammatory-statement","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिनसुकिया हत्याकांड को लेकर भड़काऊ बयान पर केंद्रीय मंत्री गोहेन समेत 6 भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तिनसुकिया हत्याकांड को लेकर भड़काऊ बयान पर केंद्रीय मंत्री गोहेन समेत 6 भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिलचर
Updated Tue, 06 Nov 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
असम में तिनसुकिया हत्याकांड पर दो समुदायों के बीच तनाव पैदा करने वाले भड़काऊ बयान देने पर केंद्रीय मंत्री राजेन गोहेन और पांच अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। सिलचर सदर थाने में पूर्ववर्ती उल्फा-यूनाइटेड मंच के महासचिव इनामुल हक लश्कर ने यह एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री गोहेन के अलावा भाजपा विधायक शिलादित्य देव, पार्टी नेता प्रदीप दत्ता राय, कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव, पार्टी के विधायक कामालख्य डे पुरकायस्थ और चंदन सरकार पर भड़काऊ बयान देने का आरोप लगाया गया है। हालांकि एफआईआर में यह नहीं बताया गया है कि उन्होंने किस तरह का भड़काऊ बयान दिया है।