{"_id":"57fe53984f1c1b8e1528eed2","slug":"fir-against-20-for-burning-effigy-of-nawaz","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवाज शरीफ का पुतला फूंकने पर 20 लोगों पर FIR, भड़के हिंदू","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नवाज शरीफ का पुतला फूंकने पर 20 लोगों पर FIR, भड़के हिंदू
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Wed, 12 Oct 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन
नवाज शरीफ का पुतला फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सैन्य मुख्यालयों पर हमलों और सैनिकों की हत्या के बाद देश में पाकिस्तान और उसके हुक्मरां के प्रति बेहद गुस्सा है। लोग तरह-तरह से अपनी नाराजगी जता रहे हैं। लेकिन रामपुर के शाहबाद क्षेत्र के चतुरपुर में कुछ ऐसा हुआ जिसे लोग नहीं पचा पा रहे। यहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकने वाले 20 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
भाजपा और हिंदूवादी संगठनों ने इसे उत्पीड़न करार देते हुए कार्रवाई के लिए कार्यवाहक कोतवाल मुस्लिम खां की भूमिका पर रोष जताया है। हालांकि कोतवाल का कहना है कि माहौल खराब करने और सरकारी काम में बाधा डालने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। चतरपुर गांव के चौराहे पर मंगलवार रात रसूलपुर गांव के लोगों द्वारा रावण की जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकने पर तनाव हो गया था।
विज्ञापन
चतरपुर के कुछ लोगों ने नई परंपरा के विरोध में चौराहे पर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था। मौके पर पहुंचे कार्यवाहक कोतवाल मोहम्मद मुस्लिम खां ने नई परंपरा डालकर माहौल को खराब करने तथा सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए फायरिंग करने की बीट सिपाही पीतांबर सिंह की ओर से रसूलपुर निवासी परविंदर, श्यामवीर, विनीत, सैंकी, नेता, सुमित तथा चतरपुर निवासी धर्मपाल, शिवचरन, सत्यवीर, संदीप, फूलचंद, ताराचंद, रामबहादुर, रामचरन, हरपाल, भूप सिंह, रामपाल, महावीर, हरिप्रकाश सहित बीस के खिलाफ मामले की नामजद रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने नामजद दो आरोपी शिवचरन और भूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। शांति व्यवस्था की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन