{"_id":"68ce7673ef62b95e7f065360","slug":"finding-solution-to-fishermen-s-problem-is-one-of-our-key-agendas-tvk-chief-vijay-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय बोले- मछुआरों की समस्या का समाधान निकालना हमारा प्रमुख एजेंडा; DMK को घेरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय बोले- मछुआरों की समस्या का समाधान निकालना हमारा प्रमुख एजेंडा; DMK को घेरा
Sat, 20 Sep 2025 03:10 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपट्टिनम (तमिलनाडु)

Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Sep 2025 03:10 PM IST
सार
Tamil Nadu: टीवीके प्रमुख विजय ने मछुआरों की समस्याओं को पार्टी का मुख्य एजेंडा बताया। उन्होंने नागपट्टिनम की बदहाल सुविधाओं का भी जिक्र किया और ईलम तमिलों के प्रति भी एकजुटता जताई। विजय ने वादा किया कि टीवीके शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर काम करेगी।
विज्ञापन
विजय, अध्यक्ष, टीवीके
- फोटो : एएनआई (फाइल)
विस्तार
तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के प्रमुख विजय ने शनिवार को सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार पर तीखा हमला किया और कहा कि मछुआरों की समस्याओं का समाधान ढूंढना उनकी पार्टी के सबसे अहम एजेंडों में शामिल है। विजय ने बताया कि तमिलनाडु में मछली निर्यात के मामले में नागपट्टिनम बंदरगाह दूसरा सबसे बड़ा है, लेकिन यहां आधुनिक सुविधाएं और प्रसंस्करण इकाइयों की कमी है। उन्होंने यह भी कहा कि इस जिले में आज भी कई परिवार झोपड़ियों में रहते हैं, जो यहां की कमजोर बुनियादी ढांचे की स्थिति को दिखाता है।
हमारे लिए महत्वपूर्ण मछुआरों और ईलम तमिलों का जीवन: विजय
उन्होंने कहा, हम द्रमुक की तरह नहीं हैं जो मछुआरों के मुद्दे पर लंबा पत्र लिखते हैं और फिर चुप हो जाते हैं। मछुआरों की समस्या का समाधान निकालना हमारा प्रमुख एजेंडा है। विजय ने यह भी कहा कि मछुआरों का जीवन हमारे लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन ईलम तमिलों के सपने और जीवन भी उतने ही जरूरी हैं। उन्होंने याद दिलाया कि 14 साल पहले उन्होंने नागपट्टिनम में मछुआरों पर हमलों के खिलाफ जनसभा की थी, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वह इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से प्रतिबद्ध हैं।
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बच्चे का चित्र देख जताया स्नेह, भावुक हुआ मासूम; जनता ने तालियों से बढ़ाया हौसला
विज्ञापन
अपने संबोधन में विजय ने दुनियाभर के ईलम तमिलों के प्रति एकजुटता भी जताई। उन्होंने कहा, चाहे वे श्रीलंका में हों या दुनिया के किसी और हिस्से में, हमारे ईलम तमिल आज भी पीड़ा में हैं क्योंकि वे एक ऐसे नेता (लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन) को खो चुके हैं, जिन्होंने उन्हें मां जैसा स्नेह दिया था। हमारा कर्तव्य है कि हम उनके लिए आवाज उठाएं।
विजय ने त्रिची से शुरू किया राज्यव्यापी अभियान
13 सितंबर को विजय ने त्रिची से अपने राज्यव्यापी अभियान की शुरुआत की थी। उस दौरान भी उन्होंने द्रमुक सरकार पर वादे पूरे न करने का आरोप लगाया था। विजय ने कहा कि द्रमुक ने 2021 के चुनावी घोषणा पत्र में कई वादे किए, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने कहा, एक अस्पताल में किडनी चोरी हुई। यह अस्पताल एक द्रमुक नेता का है। महिलाओं को भले ही मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिली है, लेकिन 'फ्री, फ्री' कहकर उन्हें नीचा दिखाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: 'वोट चोरी कर सत्ता में आए पीएम मोदी, हमारे पास पक्का सबूत..', राहुल गांधी ने दोहराया आरोप
'समझौता किए बिना काम करेगी टीवीके'
उन्होंने कहा कि टीवीके पार्टी शिक्षा, बिजली, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और न्यायिक सुधार जैसे मुद्दों पर बिना समझौता किए काम करेगी। विजय ने स्पष्ट किया, हम वही वादे करेंगे जो वास्तव में पूरे किए जा सकते हैं, न कि खोखले वादे। उन्होंने यह भी दावा किया कि टीवीके की जीत निश्चित है। तमिलनाडु की राजनीति में विजय अपनी पार्टी टीवीके को तीसरे मोर्चे के रूप में पेश करना चाहते हैं, जो सत्तारूढ़ द्रमुक और विपक्षी अन्नाद्रमुक दोनों के लिए विकल्प बन सके। टीवीके पार्टी 2024 में बनी थी और वह पहली बार 2026 में होने वाले राज्य विधानसभा चुनावों में हिस्सा लेगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन