{"_id":"68ce5605feec0daf2e09f7b1","slug":"congress-leader-rahul-gandhi-praises-wayanad-people-protection-humble-leaders-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'वोट चोरी कर सत्ता में आए पीएम मोदी, हमारे पास पक्के सबूत..', राहुल गांधी ने दोहराया आरोप","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'वोट चोरी कर सत्ता में आए पीएम मोदी, हमारे पास पक्के सबूत..', राहुल गांधी ने दोहराया आरोप
Sat, 20 Sep 2025 12:51 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)।
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:51 PM IST
सार
Kerala: कांग्रेस नेता आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वोट चोरी कर सत्ता में आए हैं और इसको लेकर उनके पास पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें उन्हें हाइड्रोजन बम बताया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर वोट चोरों की रक्षा करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
राहुल गांधी।
- फोटो : एक्स/एएनआई/वीडियो ग्रैब
विस्तार
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को फिर से वोट चोरी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके पास एक 'हाइड्रोजन बम' सबूत है, जो पूरी सच्चाई को सामने लाएगा और साबित करेगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की।
उन्होंने वायनाड में कहा, हम एक हाइड्रोजन बम लाने जा रहे हैं, जो स्थिति को पूरी तरह तहस-नहस कर देगा। हम जो कह रहे हैं, उसके हमारे पास स्पष्ट प्रमाण हैं। मैं बिना सबूत के कुछ नहीं कह रहा हूं। हमारे पास सौ फीसदी जानकारी है कि जो कुछ हुआ है, वह सामने आने वाला है।
उन्होंने अपने पिछली दो प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए कहा, हमने महादेवपुरा और आलंद में मतदाता की गलत तरीके से जोड़ी और हटाई गई जानकारी दिखाई है। हम इसे इस तरह दिखाएंगे कि भारत में कोई भी यह शक नहीं करेगा कि नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी कर चुनाव जीता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: वैश्विक अयप्पा सम्मेलन में बोले सीएम विजयन- सबरीमाला पर झूठा प्रचार बंद हो, मंदिर की आमदनी से एक रुपया नहीं लेती सरकार
राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयोग (सीईसी) ज्ञानेश कुमार पर 'वोट चोरों की रक्षा' करने का आरोप लगाया और कहा कि कर्नाटक के आलंद विधानसभा क्षेत्र से छह हजार मतदाताओं के नाम हटाने की जांच चुनाव आयोग के प्रमुख के खिलाफ एक स्पष्ट आरोप है।
'ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रही सीआईडी जांच'
उन्होंने कहा, हमने कल प्रेस कॉन्फ्रेंस में काले और सफेद (ब्लैक एंड व्हाइट) में सबूत पेश किए। कर्नाटक में सीआईडी जांच चल रही है। सीआईडी ने वोट चोरी में इस्तेमाल फोन नंबरों की जानकारी मांगी है। ज्ञानेश कुमार ही वह सीईसी हैं, जिनकी कर्नाटक सीआईडी जांच कर रही है। इससे बड़ा आरोप चुनाव आयोग के प्रमुख पर नहीं हो सकता। यह मेरा बयान नहीं, बल्कि तथ्य है।
जब उनसे पूछा गया कि क्या उनका 'हाइड्रोजन बम' प्रधानमंत्री मोदी के वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से जुड़ा होगा, तो उन्होंने कहा कि मीडिया का काम अटकलें लगाना है, जबकि काम अपना कार्य करना है। उन्होंने यह, ये अटकलें आपको लगानी हैं, यह अटकलें आपको लगानी है, मैं अपना काम करूंगा, मैं अपना काम करके दिखाऊंगा।
'सत्ता मिलने पर अहंकारी हो जाते हैं कई राष्ट्रीय नेता'
राहुल गांधी ने वायनाड में कन्नथारा ग्राम पंचायत में ओमन चांडी मेमोरियल ऑडिटोरियम के उद्घाटन समारोह में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि पूर्व केरल मुख्यमंत्री ओमन चांडी हमेशा विनम्र रहे जबकि कुछ राष्ट्रीय स्तर के नेता सत्ता मिलने पर अहंकारी हो जाते हैं। उन्होंने कहा, आप देखेंगे कि कुछ नेता, जब उन्हें थोड़ी सत्ता मिलती है, तो वे अहंकारी हो जाते हैं। भारत में कई बड़े नेता हैं जिनमें विनम्रता नहीं है। लेकिन ओमन चांडी विनम्र क्यों थे? क्योंकि उनका केरल के लोगों से गहरा जुड़ाव था।
'लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों की सीईसी ने की रक्षा'
18 सितंबर को राहुल गांधी ने नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्ञानेश कुमार पर भारत के लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने वालों का बचाव करने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा कि 'हाइड्रोजन बम' अभी सामने आना बाकी है, लेकिन एक समूह विशेष रूप से अल्पसंख्यक वोटों को काट रहा है जो खासतौर पर कांग्रेस को वोट देते हैं। चुनाव आयोग ने जवाब में कहा कि कोई भी आम व्यक्ति ऑनलाइन मतदाताओं के नाम नहीं हटा सकता है। आयोग ने साफ किया कि आलंद में किसी भी मतदाता का गलत तरीके से नाम नहीं हटाया गया है।
ये भी पढ़ें: वित्त मंत्रालय का इन सरकारी विभागों को निर्देश, दीवाली व दूसरे त्योहारों पर बंद करें गिफ्ट देना, घटाएं खर्च
वायनाड के लोगों ने मेरी रक्षा की: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, जब मुझ पर हमला हुआ, वह बहुत ही क्रूर हमला था, तब वायनाड के लोगों ने मेरी रक्षा की। यही एक परिवार का सदस्य करता है। आपने मेरे साथ वैसा ही व्यवहार किया, जैसा मेरी बहन या मेरी मां करतीं। आपके व्यवहार ने मेरे साथ एक गहरा रिश्ता बना दिया। अब मेरे पास और कोई विकल्प नहीं बचा। मैं आपको परिवार का ही हिस्सा मानता हूं, क्योंकि आप यह भी कह सकते थे कि हम इ आदमी की रक्षा नहीं करेंगे, लेकिन आपने ऐसा नहीं किया। आपने कहा- इस आदमी के साथ अन्याय हो रहा है और हम इसकी रक्षा करेंगे। यह एक ऐसा भाव है जिसे मैं अपनी पूरी जिंदगी नहीं भूलूंगा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन