{"_id":"5ac2268a4f1c1beb618b505e","slug":"finance-secretary-said-gst-revenue-collection-for-the-month-of-march-is-rs-90-000-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":" ई-वे बिल लॉन्च सफल, मार्च में 90,000 करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन: वित्त सचिव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
ई-वे बिल लॉन्च सफल, मार्च में 90,000 करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन: वित्त सचिव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 02 Apr 2018 06:18 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय वित्त सचिव हसमुख अढिया ने सोमवार को बताया कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन मार्च के महीने में 90,000 करोड़ रुपये रहा है। उन्होंने बताया कि साल 2017-18 के बीच डायरेक्ट टैक्स कल्केशन तय टारगेट से ज्यादा रहा है।
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते हुए वित्त सचिव ने यह जानकारी देश के सामने रखी। उन्होंने यह भी बताया कि जीएसटी प्रणाली के तहत ई-वे बिल व्यवस्था का रिस्पॉन्स अबतक अच्छा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि जीएसटी प्रणाली के तहत ई-वे बिल प्रावधानों को पहली बार एक फरवरी से लागू किया गया था, लेकिन परमिट जारी करने वाली प्रणाली में खामियां आने के बाद इसके कार्यान्वयन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद वित्त मंत्रालय ने जीएसटीएन को एक फुलप्रूफ प्रणाली तैयार करने को कहा था।
विज्ञापन
GST revenue collection for the month of March is Rs 90,000 Crore: Finance Secretary Hasmukh Adhia pic.twitter.com/5FUNKKdYtA
— ANI (@ANI) April 2, 2018