फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Secretary Hasmukh Adhia will be retired on November 30

वित्त सचिव हसमुख अढिया 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त, अजय भूषण संभालेंगे कार्यभार

Sun, 18 Nov 2018 08:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Nov 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Finance Secretary Hasmukh Adhia will be retired on November 30
डॉ हसमुख अढिया

देश में नोटबंदी और जीएसटी लागू करने में अहम भूमिका निभाने वाले वित्त सचिव हसमुख अढिया 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को फेसबुक पर इसकी जानकारी दी। जेटली ने अपने ब्लॉग में अढिया की प्रशंसा करने के साथ ही भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। अढिया वित्त सचिव के साथ राजस्व सचिव का कार्यभार भी संभाल रहे हैं। इस बीच, सरकार ने अढिया की जगह भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईएडीआई) के सीईओ अजय भूषण को राजस्व सचिव नियुक्त करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


‘हसमुख अढिया रिटायर्स’ शीर्षक से लिखे फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा, ‘वह निश्चित रूप से एक सक्षम, अनुशासित, व्यावहारिक जनसेवक और निष्कलंक सत्यनिष्ठा वाले अधिकारी हैं। ड्यूटी के अलावा योग और आध्यात्म से उन्हें बेहद लगाव रहा। उन्होंने इस साल की शुरुआत में मुझे बताया था कि वह 30 नवंबर के बाद एक दिन भी काम नहीं करेंगे। इसके बाद उनका समय उनके जुनून और बेटे के लिए होगा।’
विज्ञापन


जीएसटी लागू करने में अढिया के योगदान को याद करते हुए जेटली ने कहा कि उनकी मेहनत और केंद्र व राज्यों के उनके अधिकारियों की टीम के प्रयासों के कारण ही हम 1 जुलाई, 2017 को जीएसटी लागू कर पाए। मैं सेवानिवृत्ति के बाद उनके बेहतर जीवन की कामना करता हूं। 1981 बैच गुजरात कैडर के आईएएस अधिकारी अढिया को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद नवंबर, 2014 में वित्त मंत्रालय में सचिव बनाया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मुझे नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली के नेतृत्व में चार वर्षों तक वित्त मंत्रालय में काम करने का मौका मिला। मैं 30 नवंबर को रिटायर होऊंगा। देश के लिए जो किया उससे संतुष्ट हूं। मैंने जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ काम किया, उनका आभारी हूं।’
- हसमुख अढिया, वित्त सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed