फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Ministry praise his official Kuldeep Kumar Sharma who lost his father but continue his work

पिता के अंतिम दर्शन भी नहीं कर पाया ये अधिकारी, वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर की तारीफ

Fri, 31 Jan 2020 03:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 31 Jan 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
Finance Ministry praise his official Kuldeep Kumar Sharma who lost his father but continue his work
हलवा सेरेमनी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

वित्त मंत्रालय ने ट्वीट करके अपने एक अधिकारी कुलदीप कुमार शर्मा की तारीफ की है। इसकी वजह है अपने पिता को खोने के बावजूद वह बजट ड्यूटी पर काम करते रहे और घर नहीं गए। 26 जनवरी को उनके पिता का निधन हुआ था। वह वित्त मंत्रालय प्रेस में उप प्रबंधक हैं। जब तक बजट पेश नहीं हो जाता तब तक बजट प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बाहर जाने की अनुमति नहीं होती है।

विज्ञापन


शनिवार को संसद में देश का आम बजट पेश किया जाएगा। जिसके बाद ही कुलदीप बाहर निकल सकते हैं। आमतौर पर बजट बनाने की प्रक्रिया सितंबर से शुरू होती है। जो छह महीने तक चलती है। वहीं बजट दस्तावेज छपने की प्रक्रिया हलवा सेरेमनी से शुरू हो जाती है। हलवा सेरेमनी के बाद बजट प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी वित्त मंत्रालय में ही रहते हैं।
विज्ञापन


ट्वीट में वित्त मंत्रालय ने लिखा, 'हमें यह बताते हुए अफसोस हो रहा है कि श्री कुलदीप कुमार शर्मा, उप प्रबंधक (प्रेस) ने 26 जनवरी 2020 को अपने पिता को खो दिया। बजट ड्यूटी पर होते हुए वह बाहर नहीं जा सकते थे। अपने पिता को खोने के बावजूद शर्मा ने एक मिनट के लिए भी प्रेस एरिया को नहीं छोड़ने का फैसला लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन


मंत्रालय ने आगे कहा, 'श्री शर्मा के पास बजट प्रक्रिया में 31 साल का अनुभव है। इसी कारण बेहद कम समय में बजट दस्तावेज के छपाई कार्य को पूरा करने में उनकी अहम भूमिका रही। अनुकरणीय प्रतिबद्धता का प्रदर्शित करते हुए शर्मा ने व्यक्तिगत नुकसान की अनदेखी करते हुए अपने कर्तव्य के प्रति असाधारण ईमानदारी दिखाई।'
 

इस साल 20 जनवरी को हलवा सेरेमनी हुई थी। हलवा सेरेमनी के बाद अधिकारी-कर्मचारी वित्त मंत्रालय में रहते हैं। बजट पेश होने से दो दिन पहले वित्त मंत्रालय को सील कर दिया जाता है। संसद में बजट पेश हो जोने के बाद ही इसकी प्रक्रिुया से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी बाहर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed