{"_id":"67a34e9fa03ad3240d02ee53","slug":"finance-ministry-asks-its-employees-to-strictly-avoid-use-of-ai-tools-or-ai-apps-on-office-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"AI: वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को एआई टूल का इस्तेमाल न करने के दिए निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AI: वित्त मंत्रालय का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को एआई टूल का इस्तेमाल न करने के दिए निर्देश
Wed, 05 Feb 2025 05:12 PM IST
राहुल कुमार
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Wed, 05 Feb 2025 05:12 PM IST
सार
AI:
विज्ञापन
AI Tool
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्रालय ने बुधवार को एआई को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। वित्त मंत्रालय ने अपने अधिकारियों को कार्यालय के कंप्यूटर एवं अन्य उपकरणों में चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे एआई टूल और एप को डाउनलोड न करने का निर्देश दिया है। यह कदम सरकारी डेटा और दस्तावेजों की गोपनीयता से जुड़े जोखिम को देखते हुए उठाया गया है।
कृत्रिम मेधा (एआई) के इस्तेमाल को लेकर तेज होती चर्चाओं के बीच वित्त मंत्रालय ने पिछले महीने अपने सभी विभागों को भेजे एक संदेश में कहा है कि कार्यालय के कंप्यूटर और फोन में एआई टूल और एआई एप के इस्तेमाल ना करें।
इससे पहले व्यय विभाग ने 29 जनवरी को एक वक्तव्य में कहा, यह तय किया गया है कि कार्यालय के कंप्यूटर और उपकरणों में एआई टूल और चैटजीपीटी एवं डीपसीक जैसे एआई ऐप का इस्तेमाल सरकार, डेटा और दस्तावेजों की गोपनीयता के लिए जोखिम पैदा करते हैं।
विज्ञापन
भारत सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब ऑस्ट्रेलिया और इटली जैसे देशों ने गोपनीयता और डेटा सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए अपने आधिकारिक सिस्टम को चीनी एआई कंपनी डीपसीक से संरक्षित करने की घोषणा की है।
डीपसीक ने पिछल हफ्ते अपने किफायती एआई टूल आर1 को पेश कर समूची दुनिया को अचरज में डाल दिया था। इससे चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई और एआई चिप बनाने वाली एनवीडिया को तगड़ा झटका लगा था।