फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman chaired a meeting of FSDC to know about condition of Economy

वित्त मंत्री सीतारमण ने की एफएसडीसी बैठक की अध्यक्षता, देखी अर्थव्यवस्था की स्थिति

Thu, 28 May 2020 05:50 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 28 May 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman chaired a meeting of FSDC to know about condition of Economy
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की बैठक में अर्थव्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने यह समीक्षा ऐसे समय की है जब कोविड-19 संकट के कारण आर्थिक गतिविधिां बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। कोरोना वायरस महामारी के बाद एफएसडीसी की यह पहली बैठक थी। इसमें अरबीआई गवर्नर तथा अन्य वित्तीय क्षेत्रों के नियामक शामिल हैं।

विज्ञापन


फिच रेटिंग्स, क्रिसिल समेत कई एजेंसियों ने अर्थव्यवस्था में पांच फीसदी तक की गिरावट का अनुमान जताया है। ऐसी स्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई एफएसडीसी की यह 22वीं बैठक कई मायनों में महत्वपूर्ण है। बैठक के बाद एक अधिकारी ने कहा कि कोविड-19 के संदर्भ में वित्तीय स्थिरता को बनाए रखने के लिए विभिन्न उपायों की समीक्षा की गई है।
विज्ञापन


बैठक में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास की अध्यक्षता में एफएसडीसीउप-समिति और वित्तीय क्षेत्रों के विभिन्न नियामकों द्वारा उठाए गए कदमों पर भी गौर किया गया। क्षेत्रीय नियामकों के लिए एफएसडीसी शीर्ष निकाय है जिसकी अध्यक्ष वित्त मंत्री हैं। नरेंद्र मोदी सरकार के पिछले साल मई में दूसरी बार सत्ता में लौटाने के बाद एफएसडीसी की तीसरी बैठक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरबीआई गवर्नर के अलावा सेबी (भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड) प्रमुख अजय त्यागी, बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन सुभाष चंद्र खुंतिया, ऋण शोधन एवं दिवाला बोर्ड (आईबीबीआई) के चेयरमैन एमएस साहू और पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के चेयरमैन सुप्रतिम बंदोपाध्याय भी बैठक में मौजूद थे। आर्थिक मामलों के सचिव तरूण बजाज, राजस्व सचिव अजय भूषण पांडे, वित्तीय सेवा सचिव देबाशीष पांडा समेत वित्त ममंत्रा अन्य शीर्ष अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed