फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman attacked Congress party

कांग्रेस पर निशाना: वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- ‘वाम अतिवादी ताकतों’ के साथ इनके संबंध, राहुल गांधी के लिए कह दी बड़ी बात

Mon, 09 May 2022 03:02 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, चेन्नई
पीटीआई, चेन्नई Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 09 May 2022 03:02 AM IST
सार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने कहा कि उन जगहों पर जहां दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी सावधानी से कदम रखते थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाते हैं और 'वाम अतिवादी ताकतों' के साथ खड़े होते हैं।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman attacked Congress party
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के वामपंथी चरमपंथी ताकतों के साथ संबंध हैं जो देश की एकता के लिए खतरा है। तमिल साप्ताहिक पत्रिका के 52वें वार्षिक दिवस समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा अपनी नीतियों के साथ देश में परिवर्तनकारी बदलाव ला रही है और कोरोना महामारी के प्रभाव के बावजूद अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है।

विज्ञापन


कांग्रेस कर रही नासमझ की तरह राजनीति
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीतारमण ने कहा कि यहां तक कि उन जगहों पर जहां दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी या राजीव गांधी सावधानी से कदम रखते थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाते हैं और 'वाम अतिवादी ताकतोंट के साथ खड़े होते हैं। ये ताकतें देश की एकता को खत्म कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नासमझ की तरह राजनीति कर रही हैं।
विज्ञापन


हमें कांग्रेस मुक्त भारत की जरूरत
कांग्रेस पर तीखे हमला जारी रखते हुए वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस खुद को नासमझ राजनीति में शामिल कर रही है और हमें कांग्रेस मुक्त भारत की जरूरत है। उन्होंने (कांग्रेस ने) गलतियां की हैं, भ्रष्टाचार किया है, टू जी घोटाला किया है, और वंशवादी राजनीति में भी शामिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्रगति हुई
सीतारमन ने अपने हालिए संयुक्त राज्य अमेरिका दौरे का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश में जिस तरह से डिजिटल अर्थव्यवस्था की प्रगति हुई है, उससे कई उद्योगपति हैरान हैं। अमेरिका दौरे के दौरान कई उद्योगपतियों ने डिजिटल भुगतान समाधान, राष्ट्रीय भुगतान सुविधा, बार कोड रीडिंग के बारे में जानकारी ली। हम (भाजपा) छोटे बदलाव नहीं ला रहे हैं। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, एक परिवर्तनकारी बदलाव आया है। आगे लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आईएमएफ ने भारत में कोरोना वायरस के कारण लागू लॉकडाउन का सामना करने के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ने का अनुमान लगाया है।

पीएम मोदी का किया धन्यवाद
उन्होंने कहा कि मैं शुक्रगुजार हूं कि जब कोविड-19 हुआ तब मोदी हमारे देश के प्रधानमंत्री थे। मैं सोच भी नहीं सकती कि अगर कांग्रेस सत्ता में होती तो क्या होता। इस अवसर पर सीतारमण ने महामारी के दौरान प्रदान की गई सेवाओं के लिए बैंक कर्मचारियों की भी सराहना की।


सीतारमन ने कहा कि उस समय कोई टीकाकरण नहीं था। सभी जोखिमों के बावजूद, पीपीई पहनकर और आवश्यक सामान के साथ वे लोगों की सेवा के लिए देश के कोने-कोने में गए। मैं बैंक कर्मचारियों द्वारा प्रदान की गई सेवा को नहीं भूल सकती। जीएसटी को लेकर सीतारमण ने कहा कि केंद्र ने राज्यों को 2020 और 2021 के लिए बकाया का भुगतान किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed