फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Finance Minister happy with the bounce in the stock market, said - for the first time after the budget, the market remained positive for the whole week

शेयर बाजार में उछाल से वित्त मंत्री खुश, बोलीं - पहली बार बजट के बाद पूरे हफ्ते बाजार सकारात्मक रहा

Tue, 09 Feb 2021 07:40 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 09 Feb 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
Finance Minister happy with the bounce in the stock market, said - for the first time after the budget, the market remained positive for the whole week
Nirmala Sitaraman

एक फरवरी को आम बजट पेश होने के बाद से देश के शेयर बाजार में उछाल से निवेशकों के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण भी खुश हैं। मंगलवार को वित्त मंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि शेयर बाजारों ने केंद्रीय बजट 2021-22 को ‘‘सकारात्मक’’ रूप में लिया है और पिछले एक सप्ताह के दौरान इक्विटी में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। बजट की घोषणा हुए 10 दिन हो गए हैं। मैं समझती हूं कि पहली बार बाजार पूरे एक हफ्ते तक पूरी तरह से सकारात्मकता दिशा में बना रहा है।

विज्ञापन


इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के बजट-पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीतारमण ने कहा कि बजट ने निजी क्षेत्र की अधिक भागीदारी के लिए रास्ते तैयार किए हैं, उद्यमिता के लिए जगह बनाई गई, खर्च के इरादों में स्पष्टता आई है और जिन क्षेत्रों से सरकार दूर रहना चाहती है, उनके बारे में चीजों को स्पष्ट किया है।

विज्ञापन

कुछ घंटे व एक दिन की तेजी को पहले अच्छा संदेश मानते थे

वित्त मंत्री ने कहा कि बजट के बाद पहले यदि बाजार सकारात्मक होता था और कुछ घंटों के लिए ऊपर जाता था, तो इसे अपने आप में एक अच्छा संदेश माना जाता था। बाजार का एक दिन के लिए अच्छा प्रदर्शन अपने आप में एक अच्छा संदेश होता था।

अब मैं समझती हूं कि बाजार के सभी पहलुओं ने बजट को सकारात्मकता के साथ लिया। उन्होंने पूरे सप्ताह इस भावना को बनाए रखा और इसे दर्शाने के लिए केवल 1-2 प्रतिशत की वृद्धि नहीं हुई है। यह 11 प्रतिशत की वृद्धि है। सेंसेक्स और निफ्टी, दोनों इसका संकेत दे रहे हैं।

विज्ञापन

करदाताओं का भरोसा बढ़ाने के कदम उठाए

सीतारमण ने कहा कि सरकार ने करदाताओं का भरोसा बढ़ाने के कदम उठाए हैं, बेहतर अनुपालन से कर आधार को व्यापक बनाने में मदद मिलेगी। करदाताओं पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ा है। सरकार अपने करदाताओं पर भरोसा करती है। प्रक्रियाओं को सरल बनाया जा रहा है। यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि हम प्रोत्साहनों के लिए करदाताओं की पीठ पर भार लादने की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, बस उनसे थोड़ा-सा बोझ अपने कंधों पर लेने के लिए कहा जा रहा है।

कर आकलन को पुन: खोलने की मियाद घटाई
उन्होंने कहा कि पिछले कर आकलन को फिर से खोलने की अवधि को इस बजट में छह साल से घटाकर तीन साल कर दिया गया, क्योंकि कर विभाग का इरादा नियमित करदाताओं को परेशान करने का नहीं है। इस तरह के कदम से करदाताओं में विश्वास जगाने की कोशिश की जा रही है, ताकि धीरे-धीरे कर आधार बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

भारतीय रुपया बेहतर एशियाई मुद्राओं में शामिल : ठाकुर

Finance Minister happy with the bounce in the stock market, said - for the first time after the budget, the market remained positive for the whole week
Anurag Thakur - फोटो : पीटीआई
उधर, केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने राज्यसभा में कहा कि भारतीय रुपया 2020 में बेहतर स्थिति में रहने वाली एशियाई मुद्राओं में शामिल रहा।

एक प्रश्न के लिखित जवाब में उन्होंने राज्यसभा को यह जानकारी दी। ठाकुर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय रुपये के मूल्य में दो फरवरी 2021 तक 3.53 फीसदी की वृद्धि हुई। अन्य प्रमुख एशियाई देशों की तुलना में अप्रैल-जून 2020 के दौरान भारत ने, कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बड़ा कठोर लॉकडाउन लागू किया था। कठोर लॉकडाउन के कारण सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में संकुचन हुआ। कठोर लॉकडाउन उपायों के कारण भारत कोविड-19 से होने वाली मौतों की संख्या को काफी कम रखने में समर्थ हो सका। देश में क्रमिक रूप से लॉकडाउन खोले जाने के बाद अर्थव्यवस्था में तेज गिरावट के बाद तेज सुधार हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed