फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fighter Pilot Bhawana Kanth created history being woman

फाइटर पायलट भावना कंठ ने रचा इतिहास, युद्ध की बाधा पार करने वाली पहली महिला

Thu, 23 May 2019 05:00 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Thu, 23 May 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Fighter Pilot Bhawana Kanth created history being woman
भावना कंठ, फाइटर पायलट (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कंठ ने युद्ध मिशन में शामिल होने की योग्यता हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन कर इतिहास रच दिया है।

विज्ञापन

वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि भावना कंठ ने दिन में लड़ाकू विमान मिग-21 को उड़ाकर इस मिशन को पूरा किया। वायु सेना के प्रवक्ता ग्रुप कैप्टन अनुपम बनर्जी ने कहा कि भावना ने दिन में लड़ाकू विमान में उड़ान भर कर मिशन में कामयाबी हासिल करने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। 
विज्ञापन


भावना भारतीय वायु सेना के पहले बैच की महिला फाइटर पायलट हैं। उनके साथ दो अन्य महिला पायलट अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह को 2016 में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में चुना गया था। एक साल से कम समय में ही सरकार ने प्रयोग के तौर पर महिला पायलटों के लिए युद्ध मिशन में शामिल होने का रास्ता खोलने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की बेटी भावना इस वक्त बीकानेर स्थित नल बेस पर तैनात हैं। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि एक बार वह रात के मिशन का प्रशिक्षण पूरा कर लें, तो उन्हें रात्रि अभियान में भी जाने की इजाजत दी जाएगी। भावना फाइटर स्क्वॉड्रन में नवंबर 2017 में शामिल हुई थीं और पहली बार अकेले मिग-21 को पिछले साल मार्च में उड़ाया था। बनर्जी ने कहा कि उनकी कड़ी मेहनत और लगन के कारण वह इस मुकाम को हासिल करने वाली भारतीय वायु सेना की पहली महिला अधिकारी बनी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed