{"_id":"6000575f8ebc3e30c907c3c7","slug":"fifth-session-of-seventeenth-lok-sabha-will-commence-on-29th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 जनवरी से शुरू होगा 17वीं लोकसभा का पांचवां सत्र, एक फरवरी को आम बजट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
29 जनवरी से शुरू होगा 17वीं लोकसभा का पांचवां सत्र, एक फरवरी को आम बजट
Thu, 14 Jan 2021 08:08 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 14 Jan 2021 08:08 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिरला
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सत्रहवीं लोकसभा का पांचवां सत्र 29 जनवरी से शुरू होने जा रहा है और सत्र का समापन 8 अप्रैल को होने की संभावना है। सदन के शुरू होने से पहले राष्ट्रपति भी सुबह 11 बजे संसद के दोनों सदनों को एक साथ संबोधित करेंगे। वहीं केंद्रीय बजट एक फरवरी को सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। लोकसभा सचिवालय ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
लोकसभा सचिवालय के बयान के अनुसार, स्थायी समितियों को मंत्रालयों / विभागों की अनुदान मांगों पर विचार करने और अपनी रिपोर्ट तैयार करने के लिए 15 फरवरी से 7 मार्च तक एक बार फिर से सत्र को स्थगित किया जाएगा। इसके बाद 8 मार्च से संसद सत्र की पुनः शुरुआत होगी जो कि 8 अप्रैल तक चलने की संभावना है।
विज्ञापन
संसद के बजट सत्र के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते संसद का शीतकालीन सत्र नहीं बुलाया गया था । सरकार ने कहा था कि कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण इस बार संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन नहीं होगा।
विज्ञापन