फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fifth edition of Assam Rifles Half Marathon to be held in Shillong on December 14

Assam Rifles: असम राइफल्स हाफ मैराथन का पांचवां संस्करण 14 दिसंबर को शिलांग में, शामिल होंगे 3000 से अधिक धावक

Sat, 08 Nov 2025 03:44 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 08 Nov 2025 03:44 PM IST
सार

हाफ मैराथन के आयोजकों ने शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी साझा की है। बता दें कि भारत के सबसे पुराने अर्धसैनिक बलों में से एक, असम राइफल्स, जिसकी स्थापना 1835 में हुई थी और जो गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत है, द्वारा आयोजित यह मैराथन पहली बार 2021 आयोजित किया गया था।

विज्ञापन
Fifth edition of Assam Rifles Half Marathon to be held in Shillong on December 14
असम राइफल्स हाफ मैराथन - फोटो : Assam rifles

विस्तार

असम राइफल्स हाफ मैराथन का बहुप्रतीक्षित पांचवां संस्करण इस वर्ष 14 दिसंबर को मेघालय के शिलांग में आयोजित किया जाएगा। इसकी घोषणा पांचवें संस्करण में 12 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु के 3000 से अधिक धावक तीन अलग-अलग दूरियों–5 किमी, 10 किमी और 21 किमी  में भाग लेंगे। धावक, ऊपरी शिलांग के सबसे मनोरम मार्ग पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। विभिन्न मुकाबलों में जीत हासिल करने वाले प्रतिभागियों के लिए 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि तय की गई है। 

विज्ञापन


हाफ मैराथन के आयोजकों ने शनिवार को कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह जानकारी साझा की है। बता दें कि भारत के सबसे पुराने अर्धसैनिक बलों में से एक, असम राइफल्स, जिसकी स्थापना 1835 में हुई थी और जो गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत है, द्वारा आयोजित यह मैराथन पहली बार 2021 आयोजित किया गया था। इस मैराथन के आयोजन के पीछे फिटनेस, सौहार्द और जनभागीदारी को बढ़ावा देने की भावना रही है। आयोजकों ने इस वर्ष की असम राइफल्स हाफ मैराथन के लिए फिनिशर मेडल, ग्रे और मैरून रंग की जर्सी और रूट का भी अनावरण किया।
विज्ञापन


असम राइफल्स मुख्यालय के अधिकारी प्रतिनिधि कर्नल नवजोत सिंह (एसएम) ने कहा, यह आयोजन लगभग 3000 से अधिक प्रतिभागियों के साथ पूर्वोत्तर में दौड़ का सबसे बहुप्रतीक्षित उत्सव बन गया है। इसे ध्यान में रखते हुए, हमने पुरस्कार राशि को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है। हमारा लक्ष्य न केवल सैन्य बलों के बीच स्वास्थ्य और सौहार्द को बढ़ावा देना है, बल्कि आम जनता को हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक स्वस्थ और फिट इंडिया मूवमेंट के साथ जुड़ने के लिए प्रोत्साहित करना भी है। मैराथन मे शामिल होने के इच्छुक प्रतिभागी https://www.townscript.com/e/assam-rifles-half-marathon-421022 पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Airport Glitch: दिल्ली एयरपोर्ट पर 36 घंटे बाद सुधर रहे हालात, दो दिन में 800 से ज्यादा उड़ान सेवाएं प्रभावित

प्रत्येक प्रतिभागी को एक उपहार बैग, फ़िनिशर मेडल और प्रमाण पत्र मिलेगा, जिसमें उनकी दौड़ की दूरी के साथ-साथ उनका समय भी दर्शाया जाएगा। पांच किमी दौड़ सभी के लिए खुली है, जबकि 10 किमी की दौड़ में छह आयु वर्गों (12-18, 18-30, 30-40, 40-50, 50-60 और 60+ वर्ष) के लोग भाग ले सकते हैं। पांच आयु वर्गों (18-30, 30-40, 40-50, 50-60 और 60+ वर्ष) के धावक हाफ मैराथन (21 किमी दौड़) में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed