फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   fierce fire broke out in bag shop in Howrah

West Bengal: हावड़ा में बैग की दुकान में लगी भयंकर आग, मौके पर दमकल की छह गाड़ियां पहुंची

Mon, 19 Sep 2022 04:56 PM IST
शिव शरण शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 19 Sep 2022 04:56 PM IST
सार

कोलकाता के हावड़ा मैदान में एक बैग की दुकान में आग लगने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की गाडियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गईं है। 

विज्ञापन
fierce fire broke out in bag shop in Howrah
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोलकाता के हावड़ा मैदान स्थित एक इमारत की पहली मंजिल पर स्थित बैग की दुकान में सोमवार दोपहर भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। हादसे की जानकारी मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिशों में लगी हैं। कोई हानि ना हो इसके लिए प्रशासन ने पूरे जीटी रोड को बंद करा दिया है। स्थानीय व्यवसायी भी आग बुझाने में दमकलकर्मियों की मदद कर रहे हैं। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, यह एक भीड़भाड़ वाला बाजार है और सोमवार को इलाके में मंगला हाट लगता है। वहीं, आने वाले त्यौहार दुर्गा पूजा की वजह से भी इलाके में भीड़ काफी ज्यादा रहती है। ऐसे में  इलाके में आग लगने से इलाके के लोगों में दहशत है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह पूर्वी भारत का सबसे बड़ा रेडिमेड्स का बाजार है। ऐसे में पुलिस और दमकलकर्मी पूरी तरह से सतर्क हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशों में लगे हैं। पुलिस का कहना है कि उस बैग की दुकान के आसपास अन्य दुकानें हैं। ऐसे में आग फैलने का खतरा बना हुआ है। वहीं, सतर्कता बरतते हुए पूरे इलाके की बिजली काट दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed