फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fiance along with three of his accomplices murdered after sharing nude photo on Instagram in Bengaluru

Bengaluru: डॉक्टर ने इंस्टाग्राम पर किए मंगेतर के न्यूड फोटो शेयर, युवती ने साथियों के साथ मिलकर कर दी हत्या

Tue, 20 Sep 2022 08:13 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 20 Sep 2022 08:13 PM IST
सार

डॉक्टर पर हमले की यह वारदात 10 सितंबर को बेगुर के पास न्यू माइको लेआउट में सुशील के घर हुई। हत्यारों में सुशील भी शामिल है। डॉक्टर के भाई विजय की शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मंगेतर समेत तीन को धर-दबोचा है।

विज्ञापन
Fiance along with three of his accomplices murdered after sharing nude photo on Instagram in Bengaluru
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चेन्नई में एक हैरान कर देने वाला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर एक डॉक्टर ने अपनी मंगेतर के न्यूड फोटो शेयर कर दिए। आरोप है कि मंगेतर के न्यूड फोटो डॉक्टर ने अपने एक दोस्त को भी भेजे। इसी को लेकर डॉक्टर और उसकी मंगेतर के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। गुस्साई मंगेतर ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर 27 वर्षींय डॉक्टर की हत्या कर दी। डॉक्टर की हत्या के मामले में पुलिस ने मंगेतर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


चेन्नई का रहने वाला था डॉक्टर
चेन्नई के बीटीएम लेआउट इलाके निवासी विकास राजन ने यूक्रेन से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। चेन्नई में दो साल तक प्रैक्टिस  करने के बाद चार माह पहले ही वह बेंगलुरू आया था। फिलहाल वह फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एग्जामिनेशन (एफएमजीई) के लिए कोचिंग ले रहा था। आरोप है कि डॉक्टर ने अपनी मंगेतर की मजाक-मजाक में फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी। महिला ने 8 सितंबर को अपनी तस्वारें देखी थी। सोशल मीडिया पर खुद की न्यूड फोटो देखकर वह परेशान हो गई। इसका जिक्र युवती ने अपने मंगेतर से किया। आरोप है कि डॉक्टर ने उनसे मजाक में फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करने की बात कही। जिससे युवती का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया।
विज्ञापन


धमकाने का था प्लान
युवती ने अपने डॉक्टर को सबक सिखाने का प्लान बना डाला। युवती ने अपने दोस्त सुशील, गौतम और सुर्या को भी प्लान में शामिल कर लिया। चारों ने मिलकर विकास पर हमला कर दिया। हमले के दौरान विकास को गंभीर चोटें आ गई। बेहोशी की हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
डॉक्टर पर हमले की यह वारदात 10 सितंबर को बेगुर के पास न्यू माइको लेआउट में सुशील के घर हुई। हत्यारों में सुशील भी शामिल है। डॉक्टर के भाई विजय की शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मंगेतर समेत तीन को धर-दबोचा है। अभी सूर्या फरार चल रहा है। पुलिस एक अन्य आरोपी सूर्या की तलाश में जुटी हुई है। पूछताछ के दौरान पकड़ी गई मंगेतर और उसके दोस्तों ने कबूल किया है कि वो उसकी हत्या नहीं करना चाहते थे। बल्कि सबक सिखाने के लिए उसपर हमला किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed