फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Fever gripped Kerala, so far 103 deaths

फीवर की चपेट में केरल, अब तक 103 की मौत

Sun, 18 Jun 2017 10:37 PM IST
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम
एजेंसी/ तिरुवनंतपुरम Updated Sun, 18 Jun 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Fever gripped Kerala, so far 103 deaths
केरला - फोटो : ie

केरल में इस साल जनवरी से अभी तक विभिन्न प्रकार के बुखारों की वजह से 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच सरकार ने लोगों से रविवार को अपील करते हुए कहा कि वह युद्धस्तर पर जन स्वच्छता अभियान में शामिल हों। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक, महिलाओं एवं बच्चों सहित 103 व्यक्तियों की एच1एन1, लेप्टोस्पाइरोसिस और डेंगू सहित विभिन्न तरह के बुखारों से मौत हो चुकी है। इनमें से 53 व्यक्तियों की मौत एच1एन1 से और 13 की डेंगू से हुई है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि गंदगी जमा होने से मच्छरों के प्रजनन को बुखार और अन्य संचारी रोग फैलने का प्रमुख कारण माना गया है। उन्होंने कहा कि बीमारियों को दूर रखने के लिए सामाजिक स्वच्छता जरूरी है। विजयन ने इस बात पर जोर दिया कि राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधियों और सामाजिक सांस्कृतिक संगठनों और विभिन्न क्लब के सदस्यों को युद्धस्तर पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेना चाहिए।
विज्ञापन


इसको लेकर विपक्ष के नेता रमेश चेनीथाला ने विजयन के आधिकारिक आवास पर उनसे मुलाकात की और इस समस्या से निदान पाने के लिए कुछ सुझावों के साथ ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा कि जनवरी से अभी तक कथित रूप से 117 लोगों की बुखार की वजह से मौत हो चुकी है। वहीं करीब 20 हजार लोगों ने इस दौरान इलाज के लिए अस्पतालों के चक्कर काटे हैं। महिलाओं व बच्चों के अलावा युवा भी बुखार की चपेट में हैं। चेनीथाला ने इसे आपातकाल की स्थिति करार दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed