{"_id":"5c0bf1dfbdec22419820b68f","slug":"fera-violation-court-ordered-to-shashikala-to-appear-on-december-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेरा उल्लंघन : अदालत ने शशिकला को 13 दिसंबर को पेश करने का दिया आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फेरा उल्लंघन : अदालत ने शशिकला को 13 दिसंबर को पेश करने का दिया आदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
शशिकला (फाइल फोटो)
स्थानीय अदालत ने विदेशी विनिमय नियमन अधिनियम (फेरा) के उल्लंघन के मामले में बंगलूरू जेल प्रशासन से वीके शशिकला को 13 दिसंबर को पेश करने को कहा है। प्रवर्तन निदेशालय ने कथित रूप से फेरा उल्लंघन के मामले में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करीबी रही शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी साबित किया जा चुका है। वह पिछली फरवरी से बंगलूरू की परापना अग्रहरा जेल में बंद हैं। अतिरिक्त चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने शशिकला को पेश करने के लिए जेल अधीक्षक को वारंट जारी किया।
विज्ञापन
इससे पहले अदालत ने जब शशिकला को पेश करने का निर्देश दिया था तब जेल प्रशासन की ओर से उनके बीमार होने की बात कह अदालत की कार्यवाही में शामिल होने में असमर्थता व्यक्त की गई थी। मालूम हो कि फेरा उल्लंघन के मामले में शशिकला, भास्करन और अन्य आरोपियों के खिलाफ पिछले साल ही आरोप तय हो चुके हैं।
विज्ञापन