फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   female workforce is rising in the world but worst in india

दुनिया में बढ़ रहा है कामकाजी महिलाओं का स्तर लेकिन भारत में पिछड़ रही है आधी आबादी

Mon, 18 Sep 2017 11:17 AM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा Updated Mon, 18 Sep 2017 11:17 AM IST
विज्ञापन
female workforce is rising in the world but worst in india
भले ही देश की आबादी सवा सौ करोड़ हो और इसमें महिलाओं का दबदबा आधा कहा जाता हो (लगभग 49 फीसदी) फिर भी भारत में महिलाओं की स्वास्थ्य से लेकर सुरक्षा तक में स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विश्वबैंक की एक रिपोर्ट पर नजर डालें तो भारत में कामकाजी महिलाओं की संख्या भी लगातार कम हो रही है।
विज्ञापन


पढ़ें:  भूखा भारत: नहीं मिल पा रहा है भरपेट खाना
विज्ञापन


महिलाओं के कामकाज को लेकर हम दकियानूसी होते जा रहे हैं। 2004-05 में देश में लगभग 43 फीसदी महिलाएं कामकाजी थीं कुछ ऐसा ही आंकड़ा 1993-94 में भी था। लेकिन आज जब 2016-17 में जब देश नए कीर्तिमान रच रहा है कामकाजी महिलाओं का आंकड़ा 27 फीसदी से कम होता जा रहा है। हमारे देश से अच्छी कामकाजी महिलाओं की स्थिति नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका जैसे देशों की हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

female workforce is rising in the world but worst in india
कामकाजी महिलाएं
भारत में महज 27 फीसदी महिलाएं ही कामकाजी हैं या फिर वो किसी न किसी रूप में कामकाज से जुड़ी हुई हैं। जबकि नेपाल सहित हमारे पड़ोसी देशों में कामकाजी महिलाओं का आंकड़ा 79.9, बांग्लादेश का 57.4 और श्रीलंका  35.1 फीसदी है।  

विश्व बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2011-12 के बीच विभिन्न कारणों से 1.97 करोड़ महिलाओं ने नौकरी छोड़ दी। लेकिन यह बात अलग है कि वो चंद महिलाएं जो विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही हैं वो रोल मॉडल बन रही है। 

ग्लोबल जेंडर 2015-16 की रिपोर्ट के मुताबिक 144 देशों में किए गए सर्वे में भारत 136 वें नंबर पर है।  गांव में कामकाजी महिलाओं की स्थिति दिनबदिन खराब होती जा रही है।  कृषि की रीढ़ कही जाने वाली महिलाओं को किसानी नकार रही है।  

एनएसएसओ के आंकड़ों पर नजर डालें तो 1993 से 2011 के बीच कामकाजी महिलाओं का आंकड़ा तेजी से गिरा है। पिछले बीस सालों गांवों में करीब 13 फीसदी महिलाओं को काम कम मिला है जबकि स्कूल जाने वाली लड़कियों की संख्या में 5 फीसदी का इजाफा हुआ है। शहरी महिलाओं में 3 फीसदी का आंकड़ा गिरा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed