फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Female college student 'immolates self' following blackmail by boyfriend in Odisha

Odisha: ओडिशा में कॉलेज छात्रा ने किया आत्मदाह, पुलिस का दावा- प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से थी परेशान

Wed, 06 Aug 2025 04:40 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 06 Aug 2025 04:40 PM IST
विज्ञापन
Female college student 'immolates self' following blackmail by boyfriend in Odisha
पुलिस - फोटो : एडोव

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले में बुधवार को एक कॉलेज छात्रा ने अपने प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर अपने घर में कथित तौर पर आत्मदाह कर लिया।  12 जुलाई के बाद से ओडिशा में किसी युवती की जलने से मौत की यह तीसरी घटना है।

विज्ञापन


यह ताजा घटना पट्टामुंडई (ग्रामीण) थाना क्षेत्र के काठियापाड़ा गांव में सुबह हुई। छात्रा के पिता ने बताया कि बुधवार को जब उनकी बेटी घर में अकेली थी तो उसने अपने शरीर में ज्वलनशील पदार्थ छिड़कर खुद को आग के हवाले कर दिया। उन्होंने दावा किया कि उनकी बेटी का एक व्यक्ति से प्रेम संबंध था और वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे चलते वह तनाव में थी।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में उनकी बेटी ने छह महीने पहले पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस ने उसे नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, मेरी बेटी को पुलिस ने सिर्फ उसका नंबर ब्लॉक करने की सलाह दी थी। केंद्रपाड़ा के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ कटारिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और कहा, मैंने शव को देखा है और परिजनों से बात की है। मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है लेकिन जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Uttarkashi Disaster: ग्राउंड जीरो पर सीएम धामी...आपदा प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, देखकर भावुक हुए पीड़ित

12 जुलाई को बाद ओडिशा में किसी महिला की जलने से मौत की यह तीसरी घटना है। इससे पहले बालासोर के एफएम कॉलेज की 20 वर्षीय छात्रा ने उत्पीड़न से परेशान होकर कॉलेज परिसर में आत्मदाह की कोशिश की थी और दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। वहीं, दो अगस्त को पुरी जिले के बलंगा इलाके में 15 वर्षीय किशोरी ने अवसाद में आकर खुद को आग लगा ली थी और बाद में दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed