फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Federation of Resident Doctors Association announcing a nationwide halting of elective services in hospitals

Bengal: अस्पताल में महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में डॉक्टरों के संगठन एकजुट; 12 अगस्त को हड़ताल का एलान

Sun, 11 Aug 2024 12:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 11 Aug 2024 12:26 PM IST
सार

राज्य में हुई इस घटना के विरोध में भाजपा, लेफ्ट और कांग्रेस समेत कई दल और छात्र संघ भी उतर आए हैं। भाजपा ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की।

विज्ञापन
Federation of Resident Doctors Association announcing a nationwide halting of elective services in hospitals
महिला डॉक्टर की हत्या के विरोध में प्रदर्शन - फोटो : ANI (Video Grab)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सेमिनार रूम में शुक्रवार सुबह एक जूनियर महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई। उसका अर्धनग्न शरीर सेमिनार हॉल से बरामद हुआ। इस घटना के बाद से ही राज्य में विरोध प्रदर्शन जारी है। यह विरोध अब केवल राज्य तक ही सीमित नहीं है, बल्कि देशभर में भी फैल गया है। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने इस मामले में एक चिट्ठी जारी कर आरजी कर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के साथ एकजुटता दिखाते हुए 12 अगस्त को अस्पतालों में देशव्यापी वैकल्पिक सेवाओं को रोकने की घोषणा की है।
विज्ञापन



क्या है पूरा मामला 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन


मामले ने लिया राजनीतिक रुख
राज्य में हुई इस घटना के विरोध में भाजपा, लेफ्ट और कांग्रेस समेत कई दल और छात्र संघ भी उतर आए हैं। भाजपा ने इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया और घटना की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की। विपक्ष के विरोध के बीच राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ममता बनर्जी ने कहा है कि वह इस मामले में दोषी के लिए ऐसी सजा चाहती हैं, जो मिसाल बने। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक  कोर्ट में करवाई जाएगी। सरकार का प्रयास होगा कि  दोषी को मौत की सजा मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed