{"_id":"62264a490e65a127671e0638","slug":"fda-approves-clinical-trial-of-covaxin-on-adults-in-the-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूरी: अमेरिका और कनाडा में वयस्कों पर होगा कौवाक्सिन का क्लीनिकल ट्रायल, एफडीए ने दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मंजूरी: अमेरिका और कनाडा में वयस्कों पर होगा कौवाक्सिन का क्लीनिकल ट्रायल, एफडीए ने दी अनुमति
Mon, 07 Mar 2022 11:39 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 07 Mar 2022 11:39 PM IST
सार
भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन कौवाक्सिन को अमेरिका और कनाडा में वयस्कों पर क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। भारत बायोटेक और उसके अमेरिकी साझेदारी कंपनी ओगुएन ने एफडीए के इस फैसले पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : Social media
विस्तार
भारत बायोटेक द्वारा बनाई गई कोरोना वैक्सीन कौवाक्सिन को अमेरिका और कनाडा में वयस्कों पर क्लीनिकल ट्रायल की मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने कोवैक्सीन को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
भारत बायोटेक और उसके अमेरिकी साझेदारी कंपनी ओगुएन ने एफडीए के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। भारत बायोटेक द्वारा जारी बयान के मुताबिक, कौवाक्सिन के लिए ओगुएन के फेस 2/3 जांच दवाओं के आवेदन को एफडीए ने पास कर दिया है। कौवाक्सिन के बच्चों पर प्रयोग के लिए ओगुएन आगे भी लगातार एफडीए के साथ नियामक प्रक्रिया को लेकर काम करती रहेगी। भारत बायोटेक ने कुछ समय पहले ही दावा किया था कि अमेरिका में भी उसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि ओगुएन यूएस एक बायोफार्मा कंपनी है, जो हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक के साथ कौवाक्सिन बनाने का काम कर रही है। ऑक्यूजेन ने हाल ही में कनाडा में वैक्सीन बेचने के लिए विशेष अधिकार हासिल किए हैं।
विज्ञापन