फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Father of hadiya joins BJP, said will support party stir on sabarimala

भाजपा में शामिल हुए हादिया के पिता, सबरीमाला पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया विरोध

Tue, 18 Dec 2018 10:14 AM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: Shilpa Thakur Updated Tue, 18 Dec 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Father of hadiya joins BJP, said will support party stir on sabarimala
हादिया

केरल के बहुचर्चित 'लव जिहाद' मामले में हादिया बन चुकी अखिला अशोकन के पिता भाजपा में शामिल हो गए हैं। वह सबरीमाला मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पार्टी के प्रदर्शन का समर्थन करने के इच्छुक हैं।


loader

भारतीय जनता पार्टी के जनरल सेक्रेटरी बी गोपालकृष्ण ने हादिया के पिता केएम अशोकन को सोमवार को पार्टी की सदस्यता दी। मीडिया से बातचीत में अशोकन ने कहा कि भाजपा अकेला ऐसा राजनीतिक संगठन है जो हिंदुओं के विश्वास की रक्षा कर रहा है। कट्टरपंथी संगठनों की धमकियों का सामना कर रहे अशोकन अभी भी पुलिस की सुरक्षा में हैं।

सबरीमाला पर कोर्ट के फैसले के विरोध में समर्थन की बात कहते हुए अशोकन ने कहा, "मैं बचपन से ही कम्युनिस्ट पार्टी का समर्थक था। लेकिन बाद में पार्टी अल्पसंख्यकों के वोटों के लिए गंदी वोट-बैंक राजनीति खेलने लगी। मैं ये समझने में नाकाम रहा कि जब भी कोई हिंदू की बात करता तो वह सांप्रदायिकता में बदल जाता।"

अशोकन ने आगे कहा,"केरल में कई हिंदुओं की तरह, मैं भी विश्वास और कानून के बीच टूटा हूं। मैं निजी तौर पर रिवाजों पर विश्वास करता हूं और और इन रिवाजों को अदलातों के पूर्वावलोकन में नहीं आना चाहिए। धार्मिक विद्वानों और बाकियों को इन मुद्दों पर फैसला लेने दें।"

अशोकन की बेटी हादिया के मामले ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा था।साल 2016 में 26 साल की हादिया ने धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कर लिया था। इसके बाद उन्होंने एक मुस्लिम लड़के से शादी कर ली थी। लंबे समय तक 'लव जिहाद' के इस केस को लेकर हादिया चर्चा में रही थी।

बता दें कि मई 2017 में केरल हाई कोर्ट ने हादिया की शफीन जहां के साथ शादी को रद्द कर दिया था और हादिया को उसके मां-बाप के सुपुर्द कर दिया था। लेकिन जनवरी 2018 में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अपने बारे में निर्णय करने का अधिकार सिर्फ हादिया को ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed